किम जोंग मिसाइल टेस्ट करते रह गए और दक्षिण कोरिया ने कर दिया ये बड़ा काम, बना दुनिया का सातवां ऐसा देश

By अभिनय आकाश | Aug 05, 2022

नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। आए दिन मिसाइलों की टेस्टिंग कर दुनिया को डकाने वाले तानाशाह का पूरा ध्यान अपने देश को केवल और केवल खतरनाक हथियारों से लैस करना है। वहीं उसके पड़ोसी देश और प्रतिद्वंदी देश साउथ कोरिया ने चांद पर कदम रखने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। साउथ कोरिया ने अपना पहला घरेलू रूप से विकसित चंद्र ऑर्बिटर लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया चंद्रमा के लिए एक मिशन शुरू करने वाला दुनिया का सातवां देश बन गया स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए गए उपग्रह ईंधन को बचाने के लिए एक  लंबा गोल चक्कर लगा रहा है। पहले इसका प्रक्षेपण 27 जुलाई को निर्धारित किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी बोले शत्रुघ्न सिन्हा, बिना किसी सबूत के किया जा रहा परेशान

अंतरिक्ष यान ईंधन के संरक्षण के लिए चंद्रमा के लिए एक लंबा, गोल चक्कर लगा रहा है और दिसंबर के मध्य में अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगा। सफल होने पर अंतरिक्ष यान भारत के चंद्रयान -2 और नासा के लूनर टोही ऑर्बिटर (LRO) में पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के चारों ओर शामिल हो जाएगा। ऑर्बिटर को पानी के बर्फ, यूरेनियम, हीलियम-3, सिलिकॉन और एल्यूमीनियम जैसे चंद्रमा पर मौजूद संसाधनों का सर्वेक्षण करने का भी काम सौंपा जाएगा। ये भविष्य में चंद्रमा पर लैंडिंग करने की जगहों का चयन करने में मदद के लिए एक स्थलाकृतिक मानचित्र तैयार करेगा। 

प्रमुख खबरें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीएसएफ की चेतावनी के बाद वापस भागा पाकिस्तानी घुसपैठिया

पश्चिम बंगाल में जमीन खरीद नीति से आसान होगी निवेश की राह, उद्योग जगत ने किया फैसले का स्वागत

एनटीपीसी ने छत्तीसगढ़ की लारा तापीय परियोजना के लिए 20,456.70 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी

भारत-ब्रिटेन एफटीए से 15 जुलाई से निर्यातकों, एमएसएमई और पेशेवरों को मिलेगा बड़ा लाभ: पीयूष गोयल