पेरिस डकैती के बाद किम की सोशल मीडिया पर वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2016

लॉस एंजिलिस। पेरिस में बंदूक दिखा कर हुई लूट के बाद रियलिटी टीवी में शो करने वाली किम कार्दशियन सोशल मीडीया पर फिर से सक्रिय हो गयी है। इस 35 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘‘कर्दाशियां के साथ’’ लिखते हुए वापसी की। लूट से पहले जहां 121 ट्विटर अकांउटों को फॉलो कर रही थी वहीं शुक्रवार को वह केवल 107 लोगों को ही फॉलो कर रहे थी। ‘‘एंटरटेनमेंट टूनाईट’’ ने यह सूचना दी। हालांकि कर्दाशियां ने अभी तक कुछ भी ट्विट नहीं किया है। उन्होंने आखिरी पोस्ट 3 अक्तूबर को किया था।

सूत्रों के अनुसार ‘‘वह अभी भी शांत है और इस घटना के बारे में बात करने को लेकर तयार नहीं लग रही है।’’ सूत्रों ने बताया कि ‘‘वह अभी भी पूरी तरह स्थिति से उबरकर बेहतर महसूस करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। किम अपने बच्चों के साथ लॉस एंजिलिस स्थित अपने घर पर ही है। उसकी मां (क्रिस जेनर) और बहनें नियमित रूप से उनके घर पर आ रही है। वे हर तरह से उसके समर्थन और सहयोग में जुटी है।''

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव