बच्चे के डीएनए नमूने से किम की पहचान की पुष्टि: मलेशिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2017

कुआलालम्पुर। मलेशिया ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की शिनाख्त की पुष्टि मृतक के एक बच्चे के डीएनए के नमूने से कर ली। मलेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हामिदी ने आज कहा, ‘‘जांचकर्ताओं ने उसके एक बच्चे से लिये गये नमूने के आधार पर शव की पुष्टि किम जोंग नाम के रूप में कर ली है।’’ उन्होंने इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया। 45 वर्षीय किम जोंग नाम की 13 फरवरी को कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नर्व एजेंट वीएक्स से जहर देकर हत्या कर दी गयी थी।

 

दक्षिण कोरिया ने उसकी हत्या के लिए उत्तर कोरिया को जिम्मेदार ठहराया लेकिन उत्तर कोरियाई नेताओं ने इन दावों को खारिज कर दिया और मृतक की पुष्टि नहीं की। मलेशिया ने शुक्रवार को उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि कर दी थी लेकिन यह नहीं बताया था कि क्या प्रशासन ने उसके किसी परिजन का डीएनए नमूना लिया। पुलिस प्रमुख खालिद अबू बकर ने कहा कि उस समय ‘‘गवाह की सुरक्षा’’ की चिंताओं के चलते उन्होंने सूचना सार्वजनिक नहीं किया। मकाऊ में निर्वासित जीवन बिता रही किम की पत्नी और बच्चे इस हत्या के बाद छिप गये थे। उन्हें डर था कि नाम के 21 वर्षीय बेटे किम हान सोल को अगला निशाना बनाया जा सकता है।

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा