Coronation Of King Charles III: चार्ल्स नए सम्राट, राजतिलक की तैयारी विराट, 260 साल पुराने रथ से सवारी, सजेगा सिर पर 2 तरह का रत्नजड़ित ताज

By अभिनय आकाश | May 06, 2023

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय का आज लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में आज राज्याभिषेक होगा। उनके परनाना महाराजा जार्ज पंचम के राज्याभिषेक समारोह के 112 साल बाद ये समारोह होने जा रहा है। महाराजा जार्ज पंचम एक मात्र ब्रिटिश राजा थे जो बाद में दिल्ली में अपने राज्याभिषेक दरबार में शामिल होने के लिए बाद में दिल्ली आए। इस बीच भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लंदन में यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय से कॉमनवेल्थ रिसेप्शन के दौरान मुलाकात की। इस दौरान भारत-ब्रिटेन रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई।

चार्ल्स तृतीय की आज होने वाले राज्याभिषेक से पहले एक बार फिर कोहिनूर हीरे और जवाहरातों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है जो अब भी ब्रिटिश शाही परिवार के पास है। राज्याभिषेक में दुनियाभर के करीब 100 देशों से मेहमान जुटेंगे और विभिन्न मंचों पर इसका प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान महाराजा किंग चार्ल्स सेंट एडवर्ड का मुकुट पहनेंगे। जबकि महारानी कैमिला आयोजन में कोहिनूर के बिना महारानी मैरी का मुकुट पहनेंगी। इस समारोह में पिछले राज्याभिषेक के छवियों की भी झलक मिलेगी।  

कितने बजे होगी ताजपोशी?

11 बजे दिन में (भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे) से यह समारोह शुरू होगा, जो ढाई घंटे तक चलेगा। इस समारोह को कोड नेम 'ऑपरेशन गोल्डन ऑर्ब' दिया गया है। शाही महल बकिंगम पैलेस से किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला काले रंग के डायमंड जुबली रथ (बग्घी) पर सवार होकर 2 किमी. दूर वेस्टमिंस्टर आबे पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: King Charles III's Coronation | महारानी बनने पर Camilla को विरासत में मिलेंगे यह खानदानी गहने, कोहिनूर का हीरा भी शामिल

राज्याभिषेक कहां होगा?

900 साल से ताजपोशी का समारोह वेस्टमिंस्टर आबे में हो रहा है और साल 1066 से कैंटरबरी के आर्कबिशप ही इस समारोह में धार्मिक रीतिरिवाज पूरे करेंगे।

 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर