महाराजा चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ की पुण्यतिथि पर गिरजाघर में प्रार्थना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2024

महाराजा चार्ल्स तृतीय ने अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को स्कॉटलैंड के रॉयल बाल्मोरल एस्टेट के पास गिरजाघर में प्रार्थना की।

चार्ल्स (75) और उनकी पत्नी कैमिला गर्मियों की छुट्टियां स्कॉटिश हाइलैंड्स में बिता रहे हैं, जहां दिवंगत महारानी का आठ सितंबर, 2022 को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

चार्ल्स और कैमिला को महारानी की दूसरी बरसी पर क्रैथी किर्क के छोटे से ग्रेनाइट गिरजाघर में रविवार को सुबह की प्रार्थना के लिए आते देखा गया। चार्ल्स अपनी मां की मृत्यु के बाद दो वर्ष पहले राजगद्दी पर बैठे थे।

प्रमुख खबरें

यूक्रेन का तीखा जवाब: पुतिन पर हमले का रूस का दावा झूठा, कोई सबूत नहीं!

खरमास में करें ये 5 खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत, दूर होंगे सभी दुख और बाधाएं

Kerala पर DK Shivakumar के बयान से भड़की BJP, पूछा- क्या प्रियंका गांधी सहमत हैं?

Battle of Begums का चैप्टर क्लोज! एक हुईं दुनिया से रुखसत, एक सत्ता से दूर, 34 साल की लड़ाई में तिल-तिल तबाह होता रहा बांग्लादेश