King Kohli की बादशाहत कायम, IPL इतिहास में सबसे अमीर खिलाड़ी; KKR सबसे कीमती टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2026

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 18 साल पुराने आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने जुड़ाव से 230 करोड़ रुपये कमाए हैं। ‘फनेटिक स्पोर्ट्स और हुरुन’ की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग की सभी 10 फ्रेंचाइजी का कुल मूल्यांकन 1.63 लाख करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 19,200 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन के साथ सबसे आगे है। इसके बाद अंबानी परिवार के मालिकाना हक वाली मुंबई इंडियंस 18,400 करोड़ रुपये और चेन्नई सुपरकिंग्स 18,400 करोड़ रुपये के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार हॉकी इंडिया लीग में डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह 78 लाख रुपये के वेतन के साथ सबसे अधिक वेतन पाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद फारवर्ड अभिषेक नैन 72 लाख रुपये और मिडफील्डर हार्दिक सिंह 70 लाख रुपये की कमाई के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार हॉकी युवा प्रतिभाओं को सामने लाने के मामले में सबसे आगे है। इसमें 14 साल के केतन कुशवाहा और 15 साल के दो खिलाड़ी - पूर्ति आशीष तानी और राहुल यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष