कुतुबुद्दीन ऐबक ने नहीं, राजा विक्रमादित्य ने कराया था कुतुबमीनार का निर्माण? किया जाता था सूर्य का अध्ययन

By अभिनय आकाश | May 18, 2022

दिल्ली के कुतुब मीनार परिसर में मौजूद मस्जिद में पूजा-पाठ की मांग अब अदालती दरवाजे पर है। भले ही याचिका पर सुनवाई केस से जुड़े वकील विष्णु शंकर के मौजूद रहने की वजह से 24 मई को होगी। इन तमाम कवायदों के बीच कुतुबमीनार को लेकर अब एक नया दावा सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि इसका निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने नहीं बल्कि राजा विक्रमादित्य ने करवाया था। इसके साथ ही कहा गया है कि ये सन टावर है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक धर्मवीर शर्मा की तरफ से दावा किया है कि कुतुबमीनार का निर्माण राजा विक्रमादित्य ने किया था। इसका निर्माण सूर्य की दिशा का अध्ययन करने के लिए किया गया था। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया

बता दें कि 21 जून को सूर्य पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध के लंबवत होता है जिसके कारण सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं। यह साल का सबसे लंबा दिन होता है। उन्होंने कहा कि इसलिए जिसे कुतुब मीनार कहा जाता है वह एक स्वतंत्र संरचना है और इसके पास की मस्जिद से संबंधित नहीं है। कुतुब मीनार का दरवाजा भी उत्तर दिशा में है। यानी रात के आसमान में ध्रुव तारे को देखना। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट