सत्येंद्र जैन के वायरल वीडियो पर बोलीं किरण बेदी, जब उनके मंत्री ही जेल में हैं तो जेल प्रबंधक क्या कार्रवाई करेंगे?

By अंकित सिंह | Nov 23, 2022

जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आज वायरल हो गया है। ताजा वीडियो में सत्येंद्र जैन होटल का खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मसाज लेते दिखाई दे रहे थे। इसी को लेकर अब भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच पूर्व आईपीएस किरण बेदी का भी बड़ा बयान आया है। किरण बेदी ने कहा है कि जेल में रहते हुए मंत्री नियमों का उल्लंघन कैसे कर सकते हैं। अपने बयान में किरण बेदी ने कहा कि जब आपको ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो दूसरों से अलग हैं तो वह जेल नहीं वह एक तरह से हाउस अरेस्ट है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब उनके मंत्री ही जेल में हैं तो वे (जेल प्रबंधक) क्या कार्रवाई करेंगे?

इसे भी पढ़ें: Kaun Banega Gujaratna Sardar: Gujarat में BJP ने झोंकी पूरी ताकत, Nadda और Amit Shah ने किया प्रचार

वहीं, सत्येंद्र जैन के वीडियो पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जेल में सारे शाही ठाठ पूरे हो रहे हैं.. मसाज के बाद खुराक सब मिल रहा है। जेल के अपराधी को दामाद की तरह पूरी खातिरदारी दे रही है AAP! हरिश खुराना ने ट्वीट कर कहा कि ग़ज़ब है जैन साहब। ऐसा लग रहा है यह कोई जेल नहीं किसी रिसोर्ट में हो। और कह रहे हो मेरा वजन 28 किलो कम हो गया क्योकि खाना नहीं मिल रहा। सुनील यादव ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल का कांड देखिए...भ्रष्टाचारी मंत्री सत्येंद्र जैन को केजरीवाल तिहाड़ जेल में भी सारी VVIP सुविधाएं दे रही है, मसाज के बाद अब घर का खाना खिलाया जा रहा है। यह खाना जेल में इसलिए दिया जा रहा है ताकि अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार को सत्येंद्र जैन ना उगले! 

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup