पूर्व हॉकी दिग्गज प्लेयर रविंदर पाल सिंह और एम के कौशिक के परिवार वालों को 5 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021

नयी दिल्ली। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह और एम के कौशिक के परिवारों को पांच पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। कौशिक और सिंह दोनों 1980 की मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य थे।

इसे भी पढ़ें: क्या कप्तानी से विदा लेने वाले है ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन?

रीजीजू ने ट्वीट किया ,‘‘हमने दो हॉकी दिग्गजों को कोरोना के कारण खो दिया। भारतीय खेलों में कौशिक जी और रविंदर पाल सिंह जी के योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।’ उन्होंने कहा ,‘‘सहायता के तौर पर खेल मंत्रालय उनके शोकाकुल परिवार को सहायता के तौर पर पांच पांच लाख रूपये देगा। दुख की इस बेला में हम उनके साथ है।’’ 60 वर्ष के सिंह का दो सप्ताह कोरोना से जूझने के बाद लखनऊ में निधन हो गया। वहीं 66 वर्ष के कौशिक ने तीन सप्ताह जूझने के बाद दम तोड़ दिया। कौशिक सीनियर महिला और पुरूष टीमों के कोच भी थे।उनकी कोचिंग में दोनों टीमों ने एशियाई खेलों में पदक जीते।

प्रमुख खबरें

JEE 2024 Results Announced: B.TECH की कौन-सी स्ट्रीम है आपके लिए बेहतरीन? एक्सपर्ट ने बताए ये 7 तरीके

ब्राजील के होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत

Mayank Yadav ने नेट में गेंदबाजी शुरू की, पूर्ण मैच फिटनेस हासिल करने के करीब

केंद्र ने छह देशों को 99,150 टन प्याज निर्यात की अनुमति दी