किरेन रिजिजू का राहुल पर बड़ा हमला, कहा- नहीं जानते शहीद की परिभाषा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस पर यहां राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह राष्ट्रीय स्मारक पर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को इंडिया गेट परिसर में नवनिर्मित राष्ट्रीय समर संग्रहालय को राष्ट्र को समर्पित किया।

 

रिजिजू ने आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ तथा अन्य अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा देने पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को ‘शहीद’ की परिभाषा नहीं पता। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा कि पहली बार देश को एक पुलिस स्मारक बनने के एक साल के अंदर युद्ध स्मारक मिला है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह

12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!