नगा शांति वार्ता का परिणाम सकारात्मक होगा: किरेन रिजिजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2018

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि मौजूदा समय में जारी नगा शांति वार्ता पर पूरी ईमानदारी से काम किया जा रहा है और इसका नतीजा सकारात्मक होगा लेकिन उन्होंने अंतिम शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कोई समय - सीमा बताने से इंकार कर दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रिजिजू ने यह भी कहा कि सुरक्षा स्थिति में सुधार होने के बाद विवादास्पद आफस्पा कानून नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश और अन्य इलाकों से हटाया जाएगा। नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल आफ नगालैंड (एनएससीएन-आईएम) के आइजक मुइवा गुट के साथ सरकारी वार्ताकार की बातचीत का हवाला देते हुए मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार नगा और पूर्वोत्तर के मसलों के प्रति अति संवेदनशील है।

प्रमुख खबरें

POJK के लिए पाकिस्तान पर टूटे 70 ब्रिटिश सांसद, भारत खुश तो बहुत होगा!

Mathura में Transformer चुराते वक्त करंट लगने से युवक की मौत, शव छोड़कर साथी भागे

Punjab में Drug Video पर गरमाई सियासत, हरभजन सिंह ने AAP सरकार को घेरा

चोट के बावजूद Rishabh Pant का जलवा, MS Dhoni का Record तोड़ विदेशी Test में लिखा नया अध्याय