JPC को लेकर शरद पवार के बयान पर बोले रिजिजू, राहुल के राजनीतिक कॉरियर के लिए मुद्दा बना रही कांग्रेस

By अंकित सिंह | Apr 08, 2023

संसद का बजट सत्र खत्म हो गया है। लेकिन परिषद सत्र के दूसरे चरण में कामकाज बिल्कुल भी नहीं हो सका। एक ओर जहां भाजपा और सत्तारूढ़ सांसदों ने लोकतंत्र को लेकर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को मुद्दा बनाया तो वहीं विपक्ष अडानी मामले को लेकर जेपीसी की मांग पर अड़ा रहा। विपक्ष आज भी अदानी मुद्दे को लेकर जेपीसी की मांग कर रहा है। राहुल गांधी जबरदस्त तरीके से केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इसके अलावा कांग्रेस के तमाम नेताओं ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और अडानी मामले में जेपीसी की मांग की। इन सब के बीच से एनसीपी के प्रमुख और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक शरद पवार ने जेपीसी को लेकर कुछ ऐसा बयान दे दिया जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 

इसे भी पढ़ें: अडानी मुद्दे पर शरद पवार की टिप्पणी पर विपक्ष को करना चाहिए गौर, कांग्रेस, उद्धव पर शिंदे का प्रहार

NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि JPC की मांग हमारे सभी साथियों ने की, ये बात सच है मगर हमें लगता है कि JPC में 21 में से 15 सदस्य सत्ताधारी पार्टी के होंगे। यहां ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों वहां देश के सामने सच्चाई कहां तक आएगी। उन्होंने कहा कि एक जमाना ऐसा था जब सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करनी होती थी तो हम टाटा-बिड़ला का नाम लेते थे। टाटा का देश में योगदान है। आजकल अंबानी-अडानी का नाम लेते हैं, उनका देश में क्या योगदान है, इस बारे में सोचने की आवश्यकता है। 

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप