किरेन रिजिजू बोले- नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे खेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2020

मुंबई। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि देश की नई शिक्षा नीति में खेल पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे और इन्हें अतिरिक्त गतिविधि नहीं समझा जाएगा। ‘21वीं शताब्दी में ओलंपिक और ओलंपिक शिक्षा पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार’ के उद्घाटन सत्र के दौरान रीजीजू ने कहा, ‘‘भारत की नई शिक्षा नीति में खेल भी शिक्षा का हिस्सा का होंगे और ये पाठ्येतर गतिविधि के रूप में शामिल नहीं होंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से विश्वास रहा है कि शिक्षा एक है, खेल एक है। ये दोनों समान हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: जब आप खेल नहीं रहे होते तब मानसिक मजबूती की जरूरत पड़ती है: उमेश

रिजिजू ने कहा कि खेल को वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता और इसे शिक्षा के रूप में स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘खेल भी एक शिक्षा है, इसलिए खेल अतिरिक्त गतिविधि में शामिल नहीं हो सकते। इसलिए खेल को अतिरिक्त विषय के रूप में नहीं देखा जा सकता। खेल को शिक्षा के हिस्से के तौर पर सभी को स्वीकार करना होगा।’’ रीजीजू ने कहा, ‘‘भारत की नई शिक्षा नीति को अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया गया है लेकिन यह अंतिम चरण पर है। बातचीत के दौरान मेरा मंत्रालय पहले ही पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रख चुका है।’’ रीजीजू ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड के गठन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह साझा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम पहले ही हमारे राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड की घोषणा कर चुके हैं। अब यह गठन की प्रक्रिया पर हैं और मैंने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है और यह समिति चर्चा कर रही है कि राष्ट्रीय खेल शिक्षा बोर्ड को कैसे मूर्त रूप दिया जाए।’’ 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान