केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हस्तक्षेप से आंगनवाड़ी केंद्र नए भवन में शिफ्ट, बच्चों को मिला सुरक्षित वातावरण

By प्रेस विज्ञप्ति | Mar 28, 2026

गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले की ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा अंतर्गत ग्राम मामला में आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया। उनके निर्देशों के बाद आंगनवाड़ी केंद्र को सुरक्षित नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

प्रशासन हरकत में, केंद्र स्थानांतरित

केंद्रीय मंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए आंगनवाड़ी केंद्र को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया है, जिससे लाभार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।

जनसुरक्षा सर्वोपरि, लापरवाही पर सख्त रुख

केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि जनसुरक्षा सर्वोपरि है और इस प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाए।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत