राहुल गांधी पर किरण रिजिजू का तंज, उनके संसद में आने के बाद से गिरा लोकसभा में बहस का स्तर

By अंकित सिंह | Nov 16, 2024

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के संसद में आने के बाद से लोकसभा में बहस का स्तर गिर गया है। केंद्रीय संसदीय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री महाराष्ट्र चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा और महायुति के पक्ष में एक अंडरकरंट है, और लड़की बहिन योजना से सत्तारूढ़ गठबंधन को फायदा होगा। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के दबदबे वाली Solapur City Central विधानसभा सीट पर भाजपा की कड़ी नजर, पार्टी ने Devendra Kothe को चुनावी समर में उतारा

रिजिजू ने दावा किया कि कई वरिष्ठ कांग्रेस सांसदों ने उनसे कहा है कि वे बहस और चर्चा चाहते हैं, लेकिन विपक्ष के नेता को चिंता नहीं है क्योंकि वह बहस नहीं कर सकते हैं और कुछ गैर सरकारी संगठनों द्वारा दी गई चिटें पढ़ते हैं। उन्होंने गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें दलितों, आदिवासियों, संविधान और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है। वक्फ (संशोधन) विधेयक के विरोध के बारे में पूछे जाने पर, रिजिजू ने कहा कि विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Fadnavis ने धारावी परियोजना टिप्पणी को लेकर राहुल की आलोचना की, उन्हें गरीब विरोधी कहा

उन्होंने कहा कि विधेयक का विरोध करने वाले राजनीतिक कारणों से ऐसा कर रहे हैं और दावा किया कि कई मुस्लिम प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और अपना समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा, मुस्लिम समुदाय के कई पिछड़े सदस्यों, महिलाओं और बुद्धिजीवियों ने कहा है कि वे विधेयक का समर्थन करते हैं। वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन करने वाला विधेयक 1995 के अधिनियम में दूरगामी बदलावों का प्रस्ताव करता है, जिसमें ऐसे निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

MCD के 2 इंजीनियर सस्पेंड, CM Rekha Gupta ने चावड़ी बाजार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

Delhi में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा, India Gate समेत कई इलाकों में AQI 400 पार

INDIA गठबंधन रैली में न आने पर Youth Congress ने 7 राज्यों के 202 पदाधिकारी निलंबित किए, BJP ने कसा तंज

1857 विद्रोह नहीं, स्वतंत्रता संग्राम था, Home Minister Amit Shah ने वामपंथी सोच को घेरा