'रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।' Rajasthan में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देंगे Kirodi Lal Meena!

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2024

4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले, राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने सोमवार को कहा था कि अगर भाजपा उनके अधीन सात सीटों में से किसी एक पर भी हारती है तो वह अपना कैबिनेट पद छोड़ देंगे। अब राजस्थान में दूध-का दूध और पानी का पानी हो गया है। भाजपा के लिए राजस्थान कुछ खास साबित नहीं हुआ। सभी सीटों पर कब्जा रखने वाली बीजेपी के लिए साल 2024 का लोकसभा चुनाव कुछ ज्यादा खास नहीं रहा है बीजेपी को राज्य में 25 सीटों में भाजपा केवल 14 सीट ही जीत सकी 8 सीटें कांग्रेस ने जीती बाकी अन्य। अब राज्य में 11 सीटों के नुकसान के बाद किरोड़ी लाल मीना इसकी जिम्मेदारी लेकर क्या अपने पद से इस्तीफा देंगे?

मीणा ने पूर्वी राजस्थान के दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, टोंक-सवाईमाधोपुर और कोटा-बूंदी में व्यापक प्रचार किया था। वर्तमान नतीजों में राजस्थान में दौसा सहित 25 में से 14 सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखाई दी। जिसके बाद राज्य के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने मंगलवार को संकेत दिया कि अगर पार्टी उनकी देखरेख वाली सात सीटों में से किसी एक पर भी हारती है तो वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

इसे भी पढ़ें: UK election: कर नीतियों पर आपस में भिड़ गए सुनक और स्टार्मर, इमीग्रेशन पर भी पहली डिबेट में हुई चर्चा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामचरितमानस की एक चौपाई शेयर करते हुए उन्होंने कहा, 'रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर बचन न जाई।' उन्होंने सोमवार को कहा था कि पीएम ने उन्हें पूर्वी राजस्थान की सात सीटों की सूची दी है, जिन पर उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा, 'पीएम के दौसा आने से पहले मैंने कहा था कि अगर (दौसा) सीट नहीं जीती तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा। बाद में पीएम ने मुझसे अलग से बात की और मुझे 7 सीटों की सूची दी। मैंने 11 सीटों पर कड़ी मेहनत की, 7 पर और। अगर पार्टी उन 7 में से एक भी सीट हारती है, तो मैं मंत्री पद छोड़ दूंगा।'

कृषि, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री मीना ने पूर्वी राजस्थान के दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, टोंक-सवाईमाधोपुर और कोटा-बूंदी में प्रचार किया। भाजपा बीकानेर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, अजमेर, पाली, जोधपुर, जालौर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में आगे है। मीना के बयान पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “मुझे यकीन है कि मीना अपनी बात पर कायम रहेंगे और इस्तीफा दे देंगे।”

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने दी मंजूरी, ड्रग्स मामलों के निपटारे को बनेंगी 35 Special NDPS Courts

Vikram Misri बोले, Covid-19 का दोष मढ़े जाने के डर से सख्त हुआ था China का रुख

Quad बैठक में बोले S Jaishankar, सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा में बढ़ाएं सहयोग

Odisha Landslide: लापता 12 ग्रामीणों की तलाश में जुटी Indian Navy, अत्याधुनिक उपकरणों से होगा रेस्क्यू