राहुल से मिले कीर्ति आजाद, 18 फरवरी को हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वह आगामी 18 फरवरी को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को आजाद को आधिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होना था, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले की पृष्ठभूमि में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। गांधी से मुलाकात के बाद आजाद ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी जी से भेंट हुई। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे सैनिकों के सम्मान में मेरा कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम अब 18 फरवरी को होगा।’’

 

इसे भी पढ़ें- शहीद जवानों का बदला लेंगे, किसी को भी माफ नहीं किया जाएगा: CRPF

 

उन्होंने कहा, ‘‘देश में तीन दिनों का शोक है। कोई व्यक्ति या पार्टी देश से बढ़कर नहीं हो सकती और सैनिकों की शहादत पूजनीय है उनके सम्मान में यह निर्णय लिया गया। ’’गौरतलब है कि आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से भाजपा से निलंबित चल रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं।

 

इसे भी पढ़ें- पुलवामा हमले पर बोले PM मोदी, सुरक्षा बलों को दी गई है पूर्ण स्वतंत्रता

 

प्रमुख खबरें

LSG vs MI IPL 2024: मुंबई को हराकर लखनऊ ने प्लेऑफ के लिए दावा किया पक्का, मार्कस स्टोयनिस का बेहतरीन प्रदर्शन

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE