लोकसभा में कीर्ति आजाद का BJP पर तंज, बोले- मुझे विभीषण की तरह लंका से निकाला गया

By अंकित सिंह | Mar 11, 2025

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आजाद ने आज अपनी पुरानी पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में आरोप लगाया कि एक घोटाले को उजागर करने के लिए पार्टी ने उन्हें उसी तरह से निकाला जैसे विभीषण को लंका से बाहर किया गया था। दरअसल, लोकसभा में वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के दूसरे बैच, 2021-22 के लिए अतिरिक्त अनुदानों की मांगों और 2025-26 के लिए मणिपुर के संबंध में अनुदान की अनुपूरक मांगों पर आज चर्चा हो रही थी। इसी चर्चा में बोलने के लिए आजाद खड़े हुए थे।

इसे भी पढ़ें: DMK सांसद कनिमोझी ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दायर किया विशेषाधिकार हनन का नोदिस, जानें क्या है पूरा मामला

आजाद ने दावा किया कि 2022 से पश्चिम बंगाल की केंद्रीय हिस्सेदारी का बकाया पैसा नहीं दिया गया है। टीमएसी सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वित्त मंत्री जी से प्याज के दाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता क्योंकि वह प्याज नहीं खातीं। पेट्रोल और डीजल तो हम भी नहीं खाते, लेकिन पता है कि दाम कितना बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!