केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बने Kirtivardhan Singh, भाजपा के टिकट पर लगा चुके हैं जीत की हैट्रिक

By Prabhasakshi News Desk | Jun 18, 2024

एनडीए सरकार की नई कैबिनेट में इस बार उत्तर प्रदेश से करीब 9 सांसदों को मंत्री बनाया गया है। जिसमें गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले कीर्तिवर्धन सिंह का नाम भी शामिल है। कीर्तिवर्धन को विदेश मंत्रालय के साथ-साथ पर्यावरण, जंगल और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का राज्य मंत्री बनाया गया है। उन्हें बाकायदा पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। कीर्तिवर्धन सिंह को प्रधानमंत्री मोदी का बेहद करीबी माना जाता है। 2014 में बीजेपी में शामिल होने के बाद वे लगातार तीसरी बार गोंडा से जीतकर संसद में पहुंचे हैं।

हालांकि, 2009 के चुनाव में कांग्रेस के बेनी प्रसाद ने उन्हें हरा दिया। इसके बाद कीर्ति वर्धन सिंह ने 2014 में बीजेपी का दामन थाम लिया और 2014 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ते हुए सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला को डेढ़ लाख से भी अधिक वोटों से हराया। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का फिर से परचम लहराया और सपा के विनोद कुमार उर्फ ​​पंडित सिंह को करारी शिकस्त दी। कीर्ति वर्धन सिंह ने 201 4 में समाजवादी पार्टी से बगावती रुख अख्तियार करते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। इससे पहले कीर्ति वर्धन सिंह सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीत हासिल कर संसद तक पहुंचे। कीर्ति वर्धन सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमएससी की है। कीर्ति वर्धन सिंह ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर 1998 में चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की है। इस सीट पर उनके सामने बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह थे, लेकिन उन्हें चुनाव में बुरी तरह से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

प्रमुख खबरें

शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले भारतीय Rupee 96.26 के स्तर पर फिसला

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल