किसान आंदोलन: रिहाना का सवाल, सचिन-कोहली का जवाब पर शारापोवा चर्चा में क्यों?

By अंकित सिंह | Feb 05, 2021

किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाली अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना के साथ कई प्रमुख हस्तियां एवं कार्यकर्ता भी आ गए, जिससे इस आंदोलन ने अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है। हालांकि, भारत ने उनकी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह ‘‘ना तो सही हैं और ना ही जिम्मेदाराना है।’’ विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई मशहूर हस्तियों के भारत में किसानों के प्रदर्शन के बारे में की गई टिप्पणी के बाद आई है। इस मामले में खेल जगत ने भी अपनी राय रखी है। 

इसे भी पढ़ें: शिवानंद तिवारी ने उठाए सचिन तेंदुलकर को भारत रत्‍न देने पर सवाल, जदयू ने किया पलटवार

किसानों के प्रदर्शन को लेकर सचिन तेंदुलकर के ट्वीट से खफा कई केरलवासियों ने टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी है जो 2015 में एक इंटरव्यू में इस चैम्पियन क्रिकेटर को नहीं जानने के कारण आलोचना का शिकार हुई थी। अधिकांश ने जहां दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी से माफी मांगी है तो कुछ ने उन्हें केरल आने का न्यौता भी दिया है। दरअसल, शारापोवा ने 2015 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तेंदुलकर को नहीं जानती। इसके बाद भारतीय प्रशंसकों ने उनकी काफी आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें: ऐसे रची गई भारत को बदनाम करने की इंटरनेशनल साजिश, 26 जनवरी के तांडव का सीक्रेट डाॅक्यूमेंट लीक

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने जहां रिहाना को दिया जवाब, वहीं इरफान पठान पॉप स्‍टार के समर्थन में नजर आएं। इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा कि जब अमेरिका में एक पुलिसकर्मी ने जॉर्ज फ्लॉयड का बेदर्दी से कत्ल कर दिया गया था, तब हमारे देश ने इस घटना पर दुख जताया था। बस यूं ही कह रहा हूं।' इरफान इशारों-इशारों में ये कहने की कोशिश कर रहे हैं कि जब हम किसी देश के आंतरिक मामले में बात कर सकते हैं तो रिआना के ट्वीट पर बवाल क्यों? उधर, पेसर संदीप शर्मा ने रिहाना का समर्थन करते हुए ट्वीट किया लेकिन बाद में उसे डिलीट कर दिया। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा था, 'इस तर्क से किसी को भी एक-दूसरे की परवाह नहीं करनी चाहिए क्योंकि हर स्थिति किसी ना किसी का अंदरूनी मामला होता है।'

प्रमुख खबरें

नागरिक देवो भवः PM Modi का संदेश: भारत का राष्ट्रहित सर्वोपरि, अफवाह फैलाने वाले निराश

Mamata Banerjee को एक और बड़ा झटका, Bengal TMC चीफ चंद्रिमा ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करती मोदी सरकार, Amit Shah ने जिन 23 आतंकियों को करारा सबक सिखाया है जरा उनका कच्चा चिट्ठा जान लीजिये

Ayodhya में राम मंदिर के चंदे से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य? Anukalp Mishra की 12 संपत्तियां रडार पर