लखनऊ में 22 नवंबर को होगी किसान महापंचायत, पूर्वांचल में भी तेज होगा आंदोलन: राकेश टिकैत

By अनुराग गुप्ता | Nov 10, 2021

लखनऊ। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन करीब एक साल से जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध तेज किया जाएगा। इतना ही नहीं 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक साल पूरे हाने वाले हैं और इससे 4 दिन पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। 

किसानों के करीब 40 संगठन कृषि कानूनों का पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं और इन्हीं संगठनों से मिलकर संयुक्त किसान मोर्चा बना है। जिसका भारतीय किसान यूनियन भी एक हिस्सा है। साल 2020 से संयुक्त किसान मोर्चा विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है और इसके एक साल पूरे होने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, आत्महत्या की आशंका 

किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को ट्वीट किया कि लखनऊ में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत ऐतिहासिक होगी। संयुक्त किसान मोर्चा की यह महापंचायत किसान विरोधी सरकार और तीनों काले कानूनों के विरोध में ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। अब पूर्वांचल में भी और अन्नदाता का आंदोलन तेज होगा।

प्रमुख खबरें

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं

Sonbhadra में कंटेनर से 6.25 क्विंटल Ganja बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

भारत कूटनीति के साथ सुरक्षा पर निर्णायक कदम उठाने को भी तैयार: Rajnath Singh

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा