उज्जैन-भोपाल संभाग में किसान सम्मेलन 15 को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संबोधित

By दिनेश शुक्ल | Dec 14, 2020

भोपाल। कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि कानूनों के संबंध में जनजागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री भोपाल एवं उज्जैन में संभागीय किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता किसान चौपाल और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से किसानों को मोदी सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के लाभ बताएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: भय-भ्रम की राजनीति करने वाले बताएं, किसानों को अधिकार मिलना चाहिए या नहीं ? : विष्णुदत्त शर्मा

वही 16 दिसंबर को अलग-अलग संभागीय किसान सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। जबलपुर में संभागीय किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते संबोधित करेंगे। रीवा में शहडोल एवं रीवा संभाग के किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के किसान सम्मेलन को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे। इसी प्रकार सागर में संभागीय किसान सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव संबोधित करेंगे। इंदौर के संभागीय किसान सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर