Kishore Kumar Birth Anniversary: इंडस्ट्री के सबसे महंगे सिंगर थे किशोर दा, बिग बी के साथ मिलकर लगा दी थी सुपरहिट गानों की झड़ी

By अनन्या मिश्रा | Aug 04, 2023

बेहतरीन गानों की बात हो या शानदार अभिनय की, इन दोनों ही मामलों में सिंगर किशोर कुमार का कोई तोड़ नहीं था। भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा गाए गए गानों से वह आज भी लाखों दिलों पर राज करते हैं। बता दें कि आज ही के दिन यानी की 4 अगस्त को किशोर कुमार का जन्म हुआ था। 

ब्रिटिश इंडिया के खंडवा सेंट्रल प्रोविंस, जो अब मध्य प्रदेश का हिस्सा है। 4 अगस्त 1929 को किशोर कुमार का जन्म हुआ था। बता दें कि उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के दौरान उन्होंने अपना नाम किशोर कुमार रख लिया था। 

ऐसे रखा फिल्मी दुनिया में कदम

बता दें कि अपने जमाने के कई सदाबहार गीत गाने वाले किशोर कुमार सिनेमा की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। लेकिन सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार, जो रिश्ते में किशोर कुमार के सगे भाई थे। वह चाहते थे कि उनकी तरह किशोर कुमार भी एक्टिंग की दुनिया में अपने पैर जमाएं। लेकिन किशोर कुमार एक्टिंग के लिए गंभीर नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने अपने कॅरियर की शुरूआत बतौर सिंगर की। 

उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' के लिए गाना गाया था। इसके अलावा अलावा साल 1946 में किशोर कुमार ने फिल्म 'शिकारी' से अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में किशोर कुमार के भाई औऱ अभिनेता अशोक कुमार ने लीड रोल किया था। 

इसे भी पढ़ें: Mukesh Birth Anniversary: संगीत के लिए ऐसी दीवानगी कि 10वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई, राज कपूर शरीर तो आत्मा थे मुकेश

फ्री में नहीं गाया कोई गाना

आपको जानकर हैरानी होगी कि किशोर कुमार ने अपने पूरे सिंगिग कॅरियर में कोई भी गाना फ्री में नहीं गाया। उनकी आवाज का जादू न सिर्फ लोगों बल्कि इंडस्ट्री में भी इस कदर कायम था कि वह गाना गाने से पहले ही एडवांस ले लेते थे। हालांकि अपने जमाने के अभिनेता राजेश खन्ना और डैनी डेंजोंगपा की फिल्मों का गाना गाने के दौरान किशोर कुमार इस नियम का पालन नहीं करते थे। 

अवॉर्ड

किशोर कुमार ने अपने पूरे कॅरियर में करीब 16 हजार गाने गाए हैं। इस दौरान उनको 8 बार फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। साल 1970 से 1987 के बीच वह सबसे महंगे सिंगर के तौर पर जाने जाते थे। बता दें कि उन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जीतेन्द्र जैसे बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों को आवाज दी थी। 

जब अमिताभ से नाराज हुए किशोर

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के लिए किशोर कुमार ने 131 गाने गाए थे। जिसमें से 115 गाने सुपरहिट साबित हुए। लेकिन साल 1980 के बाद यह जोड़ी टूट गई। इस जोड़ी के टूटने के पीछे का कारण यह था कि किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन से उनकी फिल्म 'ममता की छांव में' गेस्ट अपीयरेंस के लिए कहा था। लेकिन अमिताभ ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसकी वजह से किशोर कुमार नाराज हो गए और फिर उन्होंने दोबारा कभी अमिताभ बच्चन के लिए गाना नहीं गाया।

पर्सनल लाइफ

किशोर कुमार की लव लाइफ किसी फिल्मी कहानी की तरह थी। उन्होंने ने चार शादियां की थीं। सबसे पहले उन्होंने रुमा देवी से शादी की थी। लेकिन अनबन के कारण यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला से की। मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार ने अपना धर्म बदल लिया था। इस दौरान उन्होंने अपना नाम 'अब्दुल करीम' रखा था। 

लेकिन शादी के कुछ सालों बाद मधुबाला की मौत हो जाने पर किशोर दा ने साल 1976 में अभिनेत्री योगिता बाली से तीसरी शादी की। हालांकि यह शादी भी ज्यादा दिनों तक न चल सकी। दो साल के अंदर ही किशोर कुमार और योगिता बाली ने तलाक ले लिया। इसके बाद साल 1980 में किशोर दा ने खुद से 21 साल छोटी लीना चंद्रावरकर से शादी की। 

मौत

इंडस्ट्री को तमाम सुपरहिट गाने देने वाले किशोर कुमार ने 18 अक्टूबर 1987 को सदा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। किशोर दा को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उन्हें उनकी मातृभूमि खंडवा में ही दफना दिया गया।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती