Kishore Kumar Birth Anniversary: आधा पैसा मिलने पर आधा काम करते थे किशोर कुमार, जानिए रोचक किस्से

By अनन्या मिश्रा | Aug 04, 2025

हिंदी सिनेमा के गायक किशोर कुमार का 04 अगस्त को जन्म हुआ था। वह संगीत के उस्ताद होने के साथ ही अपनी शानदार गायन प्रतिभा के लिए भी जाने जाते थे। किशोर कुमार गायक होने के साथ ही अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक और पटकथा लेखक भी थे। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए गाने आज भी लोग गुनगुना या सुनना पसंद करते हैं। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में किशोर कुमार का योगदान अतुलनीय है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर किशोर कुमार के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Mohammed Rafi Death Anniversary: फकीर को देखकर सीखा था मोहम्मद रफी ने गाना, 13 की उम्र में पहली बार दी थी स्टेज परफॉर्मेंस

सिनेमा में बनाई पहचान

किशोर कुमार फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखते समय अपना नाम बदलकर किशोर कुमार रख लिया। हिंदी सिनेमा में किशोर कुमार की पहचान एक गायक और अभिनेता के तौर पर हुई। उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग, स्वभाव और स्वर में अनूठेपन से सबको चौंका दिया था। धीरे-धीरे वह हिंदी सिनेमा के फेमस डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और लेखक बन गए।

सिंगर के हिट गाने

किशोर कुमार की संगीत प्रतिभा ने हिंदी सिनेमा को कई सुरों से भरा था। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई हिट गाने दिए थे। सिंगर ने पन्ना की तमन्ना है', 'बाबुल का घर, 'दिल क्या करें', 'नीले नीले अंबर पर', 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू', 'गाता रहे मेरा दिल', 'मेरे सामने वाली खिड़की में' और 'कयामत होगी', जैसे सदाबहार गाने गाए हैं। उस समय किशोर कुमार राजेश खन्ना की आवाज हुआ करते थे। 

पर्सनल लाइफ

सिंगर किशोर कुमार ने 4 शादियां की थीं। जिसमें पहली शादी सला 195 में गायिका रूमा गुहा ठाकुरता से की थी। लेकिन साल 1958 में यह रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद किशोर कुमार ने दूसरी शादी साल 1960 में मधुबाला से की थी। लेकिन साल 1969 में मधुबाला की मौत हो गई। उन्होंने तीसरी शादी साल 1976 में योगिता बाली से की। लेकिन दो साल बाद 1978 में रिश्ता भी खत्म हो गया। जिसके बाद किशोर कुमार ने चौथी शादी साल 1980 में लीना चंद्रावरकर से की थी, जोकि आखिरी समय तक उनके साथ रहीं।

मृत्यु

वही 13 अक्तूबर 1987 को 58 साल की उम्र में किशोर कुमार ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

7 दिन में खोल देंगे होर्मुज, लेकिन...ईरान ने अमेरिका के सामने रख दी कौन सी शर्त! क्या ट्रंप होंगे राजी?

Asian Games में महिला Cricket टीम ने जीता गोल्ड, पुरुष बैडमिंटन और वुशु में पदक पक्के

Srihari Nataraj पहुंचे Asian Games फाइनल में, Sepaktakraw में Japan ने भारत को हराया

Skin Care: ब्यूटीफुल स्किन के लिए नारियल तेल लगाएं या बादाम तेल? जानिए किसका असर बेहतर