Loksabha Election 2024| अमेठी से बंपर बढ़त बनाने वाले किशोरी लाल शर्मा बोले, कहा- ये गांधी परिवार और जनता की जीत है

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के बाद देशभर में मतगणना जोरशोर से जारी है। मतगणना के बीच ही अब तक काफी रुझान सामने आए हैं, जिसके मुताबिक एनडीए सरकार बनती दिख रही है। बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की गठबंधन की सरकार सत्ता में आने के लिए तैयार है। गठबंधन को लगभग 300 सीटें मिलती दिख रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में भी जो रुझान सामने आए हैं, वो काफी चौंकाने वाले है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर दोपहर तक किशोरी लाल ने लगभग एक लाख वोटों की बढ़त बनाई थी। किशोरी लाल मीणा को रुझानों में शानदार बढ़त मिलनी दिख रही है। इसके साथ ही जीत की उनकी राह भी पक्की होती दिख रही है।

 

अमेठी है गांधी परिवार की भूमि

इस संबंध में कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल का कहना है कि अमेठी के लोगों के साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लोगों ने काफी साथ दिया है। इस जीत का श्रेय गांधी परिवार को जाता है, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे है। अमेठी गांधी परिवार की भूमि है, किशोरी लाल शर्मा इस भूमि पर ही काम करेंगे।

गठबंधन का हुआ कमाल

इस दौरान किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अमेठी में जनता को विनम्रता चाहिए ना की जनता अहंकार को बर्दाश्त करेगी। एक समय था जब राजीव गांधी यहां आते थे तो वो लोगों के साथ खुद मिलकर विनम्रता से बात करते थे। असल मायनों में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने साथ दिया है। इस जीत का मूल कारण प्रियंका गाधी भी रही है।

प्रमुख खबरें

World Oceans Day 2026: Plastic Pollution से घुट रहा है समुद्र का दम, जानें इसका पूरा History और महत्व

TVK को अभी तक INDIA ब्लॉक की बैठक का न्योता नहीं मिला, कांग्रेस ने बताई मीटिंग में आने की शर्त

Israel Retaliatory Strike Iran | ईरान पर इजराइल का भीषण हवाई हमला, सऊदी अरब में बजे सायरन, यमन से भी दागी गई मिसाइल

Shilpa Shetty Birthday: Volleyball की थीं Champion, Baazigar ने ऐसे बदली किस्मत