किश्तवाड़ आपदा: जीएमसी जम्मू के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल 25 लोगों की बड़ी सर्जरी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

जम्मू-कश्मीर के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) एवं अस्पताल ने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना से उत्पन्न चिकित्सा संकट से निपटने में अग्रणी भूमिका निभाई तथा गंभीर रूप से घायल 25 लोगों की जटिल सर्जरी कर उनकी जान बचाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अगले दिन भी चिकित्सा देखभाल जारी रही तथा और सर्जरी की गईं। यह आपदा 14 अगस्त को अपहाह्न लगभग 12:30 बजे मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले चिशोती गांव में आई, जिसमें 60 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए।

बादल फटने से आई बाढ़ के बाद अब तक 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 81 तीर्थयात्री और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान शामिल है।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत