अलविदा केके: मौत से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

By निधि अविनाश | Jun 02, 2022

दिवंगत सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ उर्फ केके का अंतिम संस्कार आज यानि गुरुवार को दोपहर 1 बजे होगा। सिंगर की की मृत्यु के बाद किए गए पोस्टमार्टम के रिजल्ट से संकेत मिलता है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई थी। केके का पार्थिव शरीर बुधवार रात  8.35 बजे एयर इंडिया के विमान से मुंबई पहुंचा।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ केके ही नहीं, इन मशहूर हस्तियों की भी हार्ट अटैक से हुई थी अचानक मौत, फैंस को पहुंचा था गहरा सदमा

इस बीच केके का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें सिंगर केके को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाने से पहले कोलकाता के एक होटल के गलियारे में टहलते हुए देखा गया है। वीडियो में केके भीड़-भाड़ वाले कोलकाता ऑडिटोरियम में परफॉर्म करने के बाद गले में तौलिये डाले घूमते नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केके का आखिरी गाना सलमान खान की 'टाइगर 3' में दिखाई देगा। सिंगर ने सलमान खान की फिल्म को आवाज दी है जो ईद 2023 पर सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक