केकेआर दिनेश कार्तिक ने कहा-अपना खेल सुधारकर कुछ रन जुटाने की जरूरत है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2020

अबुधाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने स्वीकार किया कि उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी मैचों में अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है क्योंकि वह अभी तक टूर्नामेंट में बल्ले से जलवा नहीं बिखेर पाये हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में 23 गेंद में 30 रन बनाने वाले कार्तिक शनिवार को खाता भी नहीं खोल सके। वह तीन गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गये।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता ने दर्ज की सीज़न की पहली जीत, शुभमन गिल-मोर्गन का धमाका

कार्तिक ने मैच के बाद कहा, ‘‘एक बार शून्य पर आउट होने से आप बुरे खिलाड़ी नहीं बन जाते हो। मुझे शायद अपने खेल को सुधारने और कुछ रन जुटाने की जरूरत है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्कोर बोर्ड पर रन जुटाना हमेशा अच्छा होता है। हम काफी मेहनत कर रहे हैं। मुझे लगता है कि आल राउंडर के होने का एक फायदा यह होता है कि आप उन्हें जरूरत के मुताबिक कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हो।

प्रमुख खबरें

Women Health: मेनोपॉज के बाद क्यों होता है Sexual Pain? जानें हार्मोनल बदलाव और इसके प्रभावी Treatment

Bulandshahr Road Accident: डंपर से टकराई बस, बच्ची समेत 2 की मौत और 24 घायल

Sultanpur में दुर्घटनावश गोली चलने से सपा के पूर्व MLA Santosh Pandey का गार्ड घायल

Tibet Glacier Burst: नेपाल-चीन सीमा पर Barrier Lake फटने से भीषण तबाही, 475 की मौत और 1500 Missing