केकेआर 1.28% हिस्सेदारी के लिए रिलायंस रिटेल वेंचर्स में करेगी 5,550 करोड़ रुपए का निवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

नयी दिल्ली। वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए उसमें 5,550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में बताया कि यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है। इससे पहले उसने इसी साल जियो प्लेटफार्म में 11,367 करोड़ रुपए का निवेश किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा, ‘इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल का मूल्य 4.21 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। यह केकेआर का रिलायंस इंडस्ट्रीज की किसी सहायक कंपनी में दूसरा निवेश है।’ 

इसे भी पढ़ें: सिल्वर लेक करेगा जियो के बाद अब रिलायंस रिटेल में 7,500 करोड़ का निवेश

केकेआर के सह-संस्थापक और सह-सीईओ हेनरी क्राविस ने कहा कि अधिक से अधिक भारतीयों के ऑनलाइन खरीदारी करने के साथ ही रिलायंस रिटेल का नया वाणिज्यिक मंच ग्राहकों और छोटे कारोबारियों की जरूरतों को पूरा करेगा। इस सौदे के लिए अभी नियामक मंजूरियां ली जानी बाकी हैं। सौदे के लिए मॉर्गन स्टैनली रिलायंस रिटेल की वित्तीय सलाहकार थी और सिरिल अमरचंद मंगलदास और डेविस पोल्क एंड वार्डवेल कानूनी परामर्शदाता थे। दूसरी ओर केकेआर के वित्तीय सलाहकार डेलॉइट टूचे टोहमात्सु इंडिया और कानूनी सलाहकार शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी और सिम्पसन थैचर एंड बार्टलेट एलएलपी थे।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में फंसे असम के लोगों की मदद में जुटी सरकार: Himanta Biswa Sarma

Xi Jinping ने Nepal Tibet Floods पर बुलाई अहम बैठक, राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

केवल Digitization सुधार नहीं, Sanjeev Sanyal ने India की Economic Growth के लिए शासन सरलीकरण पर दिया जोर

MOTN Survey: PM की रेस में Abhijeet Dipke ने Arvind Kejriwal को पछाड़ा, बढ़ी CJP की ताकत