KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच हुआ रद्द, श्रेयस अय्यर की टीम को हुआ फायदा

By Kusum | Apr 26, 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के 44वें मैच में बारिस का साया छा गया और मैच को रद्द करना पड़ा। जिस कारण ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला बेनतीजा रहा। केकेआर को 202 रनों का बड़ा टारगेट मिला था। केकेआर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाए एक ओवर में सात रन जुटाए, जिसके बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि मैदानकर्मी मैदान को कवर्स से ठीक से ढक नहीं पा रहे थे। इस दौरान कुछ कवर्स फट भी गए और कुछ उड़कर बाउंड्री की तरफ चले गए। बारिश बंद नहीं हुई तो मैच रद्द करने का फैसला किया गया।

बता दें कि, पंजाब ने ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 201 रन जुटाए। प्रभसिमरन सिंह (49 गेंदों में 83, 6 छक्के और 6 सिक्स) और प्रियांश आर्य (35 गेंदों में 69, आठ चौके, चार सिक्स) ने गदर काटा। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी पंजाब टीम ने दमदार शुरुआत की। प्रभसिमरन और प्रियांश ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। प्रियांश 12वें पवेलियन लौटे। प्रभसिमरन ने 15वें ओवर में आउट से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 नरों की पार्टनरशिप की। ग्लेन मैक्सवेल और मार्कोन यानसेन का बल्ला नहीं चला। श्रेयस ने 16 गंदों में नाबाद 25 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक सिक्स शामिल हैं। जोश इंगलिश 11 रन बनाकर नाबाद रहे। 

 

कप्तान श्रेयस अय्यर 16 गेंद में नाबाद 25 और जोश इंग्लिस ने छह गेंद में नाबाद 11 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा ने 34 रन देकर दो विकेट लिये। प्रियांश को आउट कर पहले विकेट की साझेदारी तोड़ने वाले आंद्रे रसेल ने 27 रन पर एक सफलता हासिल की। वरुण चक्रवर्ती (39 रन पर एक विकेट) और सुनील नारायण (बिना किसी सफलता के 35 रन) ने भी आखिरी ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पंजाब को और बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। 

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक