KL Rahul की डिमांड बढ़ी, बल्लेबाज को ये फ्रेंचाइजी खरीदने को बेकरार, लुटा सकती है 25 करोड़ रुपये

By Kusum | Jul 31, 2025

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक वो दो शतक लगा चुके हैं और इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो वाकई चौंकाने वाली है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स केएल राहुल को अपनी टीम में ना सिर्फ शामिल करना चाहती है बल्कि उन्हें बतौर कप्तान भी बनाना चाहती है। फिलहाल, राहुल दिल्ली कैपिटल्स का अहम हिस्सा हैं। वहीं आईपीएल के नए सीजन के लिए केकेआर उन्हें दिल्ली से ट्रेड के जरिए अपने स्क्वाड में चाहती है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां तक हैं कि केएल राहुल के लिए केकेआर 25 करोड़ रुपये तक खर्च करने को तैयार है। केएल राहुल अच्छे बल्लेबाज ही नहीं बल्कि एक कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका भी बखूबी निभाते हैं। ऐसे में केकेआर उनके लिए इतनी रकम तो खर्च कर सकता है। 

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच