राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी KKR की कड़ी परीक्षा, क्या इस बार भी चलेगा सैमसन-तेवतिया का जादू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2020

दुबई। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर बनाये रखना है तो उसे बेहतरीन फार्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को यहां दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जगजाहिर कर दिया। पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रिकार्ड लक्ष्य को हासिल किया। रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है। उसकी इन सफलताओं में संजू सैमसन और राहुल तेवतिया का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं। हरियाणा के आलराउंडर तेवतिया ने किंग्स इलेवन के खिलाफ पिछले मैच में 31 गेंदों पर 53 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था। उनकी इस पारी से रॉयल्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही 224 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: रातोंरात स्टार बने राहुल तेवतिया बोले- सबसे खराब 20 गेंदें खेलने के बाद भी नहीं खोया आत्मविश्वास

केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियन्स से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की गलतियों का फायदा उठाकर अच्छी वापसी की। प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और मोर्गन की तूफानी पारी से केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर दिया था। लेकिन रॉयल्स की बल्लेबाजी को देखते हुए कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा सत्र के दोनों सुपर ओवर दुबई में खेले गये हैं। यह स्थान दोनों टीमों के लिये नया है क्योंकि वे इस सत्र में यहां अपना पहला मैच खेलेंगी। रिकार्ड के लिये बता दें कि अब तक यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सभी पांचों मैच जीते हैं। टीमें इस प्रकार हैं : कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिन्स, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान। राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशन थॉमस, एंड्रयू टाय, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रेयान पराग, वरुण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मारकंडे। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

Amaravati में खुलेगा देश का पहला Quantum और AI विश्वविद्यालय, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी मंजूरी

Praggnanandhaa ने जीता Grand Chess Tour खिताब, Caruana को 15-13 से दी मात

Nepal Floods Live Updates: Glacier की चट्टान टूटने से नेपाल में मची तबाही, भयानक बाढ़ से अब तक 469 लोगों की मौत

Rahul Gandhi और सोनिया पर Deepfake Video पोस्ट करने वाले दो X खातों पर केस