KL Rahul ने व्यक्तिगत Records को नकारा, कहा- MS Dhoni की 5 IPL Trophies जीतना है सपना

By अंकित सिंह | May 02, 2026

मौजूदा आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 का 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमें 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने थीं और दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 225 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए केएल राहुल के शानदार प्रदर्शन ने कैपिटल्स को जीत दिलाई। 40 गेंदों में 75 रन बनाकर राहुल ने रॉयल्स को मुकाबले से बाहर कर दिया और अपनी टीम को जीत दिलाई।

केएल राहुल ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि नहीं, ड्रेसिंग रूम का माहौल हमेशा से अच्छा रहा है। हम ड्रेसिंग रूम में यथासंभव संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। और हम यह मानते हैं कि नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन अगर गहराई से देखें और पता लगाएं कि क्या हमसे कोई बड़ी चूक हुई है, तो ऐसा नहीं था। हमने ड्रेसिंग रूम में खुलकर बातचीत की। हां, हम बड़े मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।

इसे भी पढ़ें: KL Rahul का सबसे बड़ा सपना, बोले- 'रिकॉर्ड नहीं, MS Dhoni जैसी 5 IPL Trophy जीतनी है'

केएल राहुल ने स्पष्ट किया कि खिताब के बिना व्यक्तिगत उपलब्धियों का कोई महत्व नहीं है और कहा कि उनकी दिली इच्छा महेंद्र सिंह धोनी के पांच आईपीएल खिताब की बराबरी करना है। आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में हाल में धोनी से आगे निकलने वाले राहुल ने इस उपलब्धि को कम करके आंका और टीम को प्राथमिकता देने वाले अपने दृष्टिकोण को दोहराया। राहुल ने जिओस्टार से कहा कि मुझे तो पता भी नहीं चला कि मैं माही भाई से आगे निकल गया हूं। व्यक्तिगत उपलब्धियां अच्छी होती हैं। इनसे भरोसा होता है कि मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी धोनी जितनी ट्रॉफियां जीतने से होगी।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी