शतक लगाने वाले केएल राहुल अपनी बल्लेबाजी को लेकर नहीं थे आश्वस्त, खुद किया खुलासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2020

दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर बहुत आश्वस्त नहीं थे। राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भारतीय खिलाड़ियों में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड बनाया। उन्होंने नाबाद 132 रन बनाये जिससे किंग्स इलेवन ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 206 रन बनाये और फिर आरसीबी की टीम 17 ओवर में 109 रन पर आउट करके 97 रन से बड़ी जीत दर्ज की। राहुल ने हालांकि जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। अपनी शानदार पारी के लिये मैन आफ द मैच बने राहुल ने कहा, ‘‘यह टीम के लिहाज से संपूर्ण प्रदर्शन था इसलिए खुश हूं। असल में मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर आश्वस्त नहीं था।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में आई नरमी, सरकार सितंबर से Sugar Mills के लिए लागू करेगी पाक्षिक बिक्री कोटा

Beauty Tips: लेबल पर जरूर चेक करें ये Ingredients, हो सकता है Skin Infection का बड़ा खतरा

West Bengal में Student Union Elections तुरंत कराए सरकार, ऋतब्रत बनर्जी ने की मांग

Horoscope Secrets: मुकदमे में वादी जीतेंगे या प्रतिवादी? कुंडली के ये Yoga तय करते हैं कोर्ट का Final Result