IND vs ENG: Shubman Gill के कप्तान बनने पर केएल राहुल ने उनसे कही थी दिल छूने वाली बात, देखें Video

By Kusum | Jun 20, 2025

आज से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज के लिए कमर कस चुकी है। हालांकि, भारत की इस टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं और इंग्लैंड के खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। तो टीम में कुछ सीनियर खिलाड़ी भी है जिससे टीम को अनुभव की ताकत मिलेगी। वहीं केएल राहुल भी इन्हीं सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। जो टेस्ट में भारत के कप्तानी कर चुके हैं। अपनी कप्तानी में 3 टेस्ट में से 2 में उन्होंने टीम को जीत दिलाई। साथ ही जब शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई तो उन्होंने उस समय जो कहा वो दिल जीतने वाला है। 

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से खास बातचीत में केएल राहुल ने बताया कि, जब टीम का ऐलान हुआ और जब उसे (शुभमन गिल) कप्तान बनाया तब मैंने गिल से संपर्क किया। मैंने उससे कहा कि मैं हर वक्त तुम्हारे लिए मौजदू हूं। किसी भी तरह की मदद, किसी भी तरह के मार्गदर्शन की जरूरत हो अगर तुम्हें किसी को कुछ शेयर करना हो या बात करनी हो तो मैं हमेशा मौजूद हूं। लेकिन मेरा मानना है कि तुम्हें भी लोगों को उनका स्पेस देने की जरूरत होगी। 

केएल राहुल ने आगे बताया कि, हम साथ रहे हैं। अगर हम अपने हिसाब से नतीजे नहीं पाते तो कहीं न कहीं उसमें सबसे गलतियां हुई होंगी। ये बदलने नहीं जा रहा। हम टीम में सबकी मदद करना चाहते हैं मैं इसके लिए हमेशा तैयार हूं। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका