TMC नेता Abhishek Banerjee के आवास पर KMC का नोटिस, Illegal Construction को लेकर जांच शुरू

By अभिनय आकाश | May 19, 2026

पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक बदलाव के बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने उनसे जुड़ी संपत्तियों पर कथित 'अवैध' निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। इन संपत्तियों में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव का आवास, 188ए हरीश मुखर्जी रोड, और दक्षिण कोलकाता के कालीघाट रोड पर स्थित दो इमारतें, 119 और 121 शामिल हैं। ये नोटिस कोलकाता नगर निगम अधिनियम, 1980 की धारा 401 के तहत जारी किए गए हैं। यह घटनाक्रम अभिषेक बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ भाषण से संबंधित आरोपों को लेकर मामला दर्ज होने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। 

इसे भी पढ़ें: 'धमकी और भड़काऊ भाषण' देने पर Abhishek Banerjee पर FIR, TMC सांसद Dola Sen ने किया बचाव

नगर निगम ने एक बयान में कहा यदि आप इस नोटिस के निर्देशों का पालन करने में विफल रहते हैं, तो नगर आयुक्त आपको कम से कम सात दिन का नोटिस देकर अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर सकते हैं। विध्वंस कार्य पूरा होने के बाद, इस पर होने वाला खर्च आपसे (मालिक/कब्जेदार, जो भी जिम्मेदार व्यक्ति हो) वसूला जाएगा। आपसे यह भी अनुरोध है कि आप भवन का निर्मित चित्र प्रस्तुत करें, जिसमें विभिन्न उपयोग दर्शाए गए हों, साथ ही सभी संरचनात्मक विवरण (यदि कोई हो तो एस्केलेटर, लिफ्ट आदि) भी शामिल हों, और यह सूचना प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर जमा करें। 

प्रमुख खबरें

ICC Rankings: हार के बावजूद भारतीय दिग्गजों का जलवा, Shubman Gill नंबर 2 पर, Joe Root की टॉप 10 में वापसी

CJP Student Movement पर 24 साल बाद फिर साथ दिखे Yuvraj Singh और Mohammad Kaif, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

CWG 2026: Putul Sonowal ने World Champion Ryan Bester को हराकर किया बड़ा उलटफेर, भारत की शानदार शुरुआत

Hansi Flick के भरोसे ने बदली किस्मत, Borussia Dortmund छोड़ Barcelona में शामिल हुए Karim Adeyemi