वेट लॉस से लेकर हाई बीपी तक में फायदेमंद है शाहबलूत, जानें इसके 6 चमत्कारी लाभ

By प्रिया मिश्रा | Feb 08, 2022

शाहबलूत एक ऐसा फल है जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी होता है। शाहबलूत में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम, फोलेट और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। शाहबलूत के फल को आप उबालकर, भूनकर या इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं। शाहबलूत के सेवन से तमाम स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। आज के इस लेख में हम आपको शाहबलूत के   फायदों के बारे में बताएंगे -

शाहबलूत के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है जिससे हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें कॉपर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे लेकिन हड्डियों के विकास में मदद मिलती है। वहीं इसमें मौजूद मैग्नीशियम सेऑस्टियोपोरोसिस जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। 

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

शाहबलूत में कई तरह के पोषक तत्व मौजूत होते हैं जो हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इससे संक्रमण और बीमारियों से बचाव होता है। इसके साथ ही शाहबलूत में विटामिन सी, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं।   

दिल की बीमारियाँ दूर रखे 

शाहबलूत का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम और गुड फैट की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जो हार्ट के हेल्थ के लिए फायदेमंद है। शाहबलूत के सेवन से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल की बीमारियों का खतरा होता है। शाहबलूत खाने से कोलेस्ट्रोल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ज़्यादा हेल्दी फूड खाने से हो सकती है यह खतरनाक बीमारी, जानें लक्षण और इलाज

हाई बीपी में फायदेमंद 

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी शाहबलूत का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम में तनाव को कम करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरह से होता है और हाई बीपी की समस्या में फायदा होता है।  

दिमाग के लिए फायदेमंद

शाहबलूत का सेवन हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन, फोलेट, राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों के लक्षणों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से याददाश्त कमजोर नहीं होती है।

वजन घटाने में असरदार

शाहबलूत के सेवन से मोटापे पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जिससे वजन घटाने और पाचन क्रिया ठीक करने में मदद मिलती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Falta Assembly सीट पर BJP का भगवा परचम, Debangshu Panda ने 1 लाख वोटों से दर्ज की रिकॉर्ड जीत

Nautapa 2026 Tips: नौतपा में पिता के चरण छूने से सूर्य देव देंगे वरदान, Success चूमेगी कदम, बदल जाएगी किस्मत!

Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार

Cannes Red Carpet पर ग्लैमर नहीं, सनातन की गूंज! Radha Look में Sanya Thakur ने बटोरी सुर्खियां