जानें कैसे कर सकेंगे सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन

By रितिका कमठान | Oct 14, 2022

सशस्त्र सीमा बल ने कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां निकाली है। जो उम्मीदवार सशस्त्र बल में नौकरी के लिए आवेदन करने के इंतजार में थे उनके लिए ये अच्छी खबर है। सशस्त्र सीमा बल ने कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों को 399 पदों पर आवेदन करने का मौका मिलेगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि अभी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत नहीं हुई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद एक महीने में आवेदन करना होगा।

जानें आवेदन के लिए योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 10वीं पास सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। वहीं ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को भी तीन वर्षों की छूट मिलती है।

इसे भी पढ़ें: एसबीआई क्लर्क मेन एग्जाम: ऐसे करें परीक्षा की तैयारी

जानें आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। उन्हें आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

मिलेगा ये वेतन

इस भर्ती प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कांस्टेबल पदों पर नियुक्ति मिलेगी। सफल उम्मीदवारों को लेवल-3 (पे मैट्रिक्स 21700-69100) के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाएगा।

जानें कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

एसएसबी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए 10 दिसंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 19 जनवरी 2023 तक का समय दिया जाएगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन वर्ष 2023 के मार्च-अप्रैल में किया जाएगा। बता दें कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में वर्तमान में 84659 पद रिक्त हैं। इन पदों को एसएसबी को वर्ष 2023 के दिसंबर तक भरना है।

इसे भी पढ़ें: JEE Exam Tips: देना है जेईई एग्जाम तो अंतिम एक महीने में ऐसे करें रिवीजन

निकाली जाएगी बंपर भर्ती

माना जा रहा है कि इस  बार एसएससी जीडी भर्ती के लिए बंपर संख्या में वेकेंसी निकालेगी। बता दें कि असम राइफल्स में 6,044 पद, बीएसफ में 23,435 पद, सीआईएसफ में 11,765 पद, सीआरपीएफ में 27,510 और आईटीबीपी में 47,62 पद, एसएसबी में 11,143 पद खाली पड़े हैं जिनपर आने वाले समय में नियुक्ति की जानी है। जानकारी के मुताबिक आगामी डेढ़ वर्ष में सरकार लगभग 10 लाख महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती करने की तैयारी में जुटी हुई है। बता दें कि सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया गया था, जिसपर काम जारी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ