FIFA World Cup 2022 Final मुकाबले में हैट्रिक लगाने वाले Kylian Mbappe की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप

By रितिका कमठान | Dec 19, 2022

कतर में हुए फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को 4-2 से मात दी है। इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के स्टार खिलाड़ियों के बीच दमदार जंग भी देखने को मिली। एक तरफ लियोनेल मेसी का जादू चला वहीं दूसरी तरफ फ्रांस के युवा स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे ने हैट्रिक मारकर फीफा विश्व कप में इतिहास रचा। इसके साथ ही गोल्डन बूट पर भी उन्होंने कब्जा जमाया।

 

किलियन एम्बाप्पे अपने खेल के कारण तो हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। मगर उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियां बटोरती रहती है। किलियन एम्बाप्पे की गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि फ्रांस के फॉरवर्ड प्लेयर किलियन एम्बाप्पे की गर्लफ्रेंड इनेस राउ एक ट्रांसजेंडर है। इन दोनों का रिश्ता कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान सामने आया था। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान किलियन और उनकी गर्लफ्रेंड को साथ में कई बार स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को हवा मिलने लगी। इनेस राउ खुद एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं को वो एक ट्रांसजेंडर है।

 

लड़के के तौर पर पैदा हुई थी किलियन की गर्लफ्रेंड

किलियन की गर्लफ्रेंड ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वो एक लड़के के रूप में पैदा हुई थी। मगर उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में लिंग परिवर्तन करवाया था। अभी किलियन की गर्लफ्रेंड की उम्र 32 वर्ष है। उन्होंने 24 वर्ष की उम्र में अपने लिंग परिवर्तन कराए जाने की जानकारी दुनिया के साथ साझा की थी। बता दें कि किलियन और इनेस दोनों ने अपने रिलेशनशिप को डिस्क्लोज नहीं किया है। मगर कई रिपोर्ट्स में दोनों के रिलेशनशिप में होने का दावा किया जाता रहा है।

 

इस मामले पर दोनों हमेशा चुप्पी साधे रहे है। बता दें कि इनेस राउ सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। उनके इंस्टाग्राम पर 11 लाख से अधिक फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। इनेस राउ मॉडलिंग करती है, जहां उनका सिक्का चलता है।

प्रमुख खबरें

Ukraine में क्रेमलिन के सैन्य लक्ष्य हासिल कर लिए जाएंगे: Putin

Trump ने कर ली चीन की नींद उड़ाने वाली वेपन डील! ताइवान को 10 अरब डॉलर से ज्यादा के हथियार बेचेगा अमेरिका

कुत्तों पर SC की सख्त टिप्पणी, अगली सुनवाई में मानवता पर होगा सवाल

विंटर में ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए पहनें Winter Co-ord Set, दिखेंगी आप स्टाइलिश