पांडिचेरी में हैं तो एक बार इन चीजों को जरूर करें एक्सपीरियंस

By मिताली जैन | Jun 18, 2020

पांडिचेरी एक ऐसा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जो अक्सर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दरअसल, यहां पर आपको ना सिर्फ नई जगहों पर घूमने व एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है। बल्कि आप यहां पर घुमक्कड़ी के दौरान कई नई चीजों को कर सकती हैं। फिर चाहे बात स्कूबा डाइविंग की हो या फिर योगा क्लॉसेज की। पांडिचेरी में रहते हुए आप कुछ ऐसे अनुभव कर सकते हैं, जो आपको ताउम्र याद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन एक्सपीरियंस के बारे में, जो आपको सिर्फ पांडिचेरी में ही होंगे−

स्वस्थ रहने के लिए अब लोग योग की राह अपनाने लगे हैं। लेकिन अगर आप योग को एक नए नजरिए से देखना चाहते हैं तो आपको योगंजलि नाट्यलयम में जाना चाहिए। पांडिचेरी में आपको विन्यास, हठ योग, बिक्रम, अष्टांग योग के विशेषज्ञ शिक्षक मिलेंगे। वैसे तो पांडिचेरी में कई योग विद्यालय हैं, लेकिन योगंजलि नाट्यलयम 160 साल पुराना संस्थान है। यहां पर बिगनर व एडवांस दोनों ही तरह के कोर्स करने को मिलेंगे। एक अलग अनुभव के लिए आप एकांत समुद्र तटों पर जाकर योगाभ्यास कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: विश्व धरोहर में शामिल है ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जल दुर्ग गागरोन

स्कूबा डाइविंग करना

पांडिचेरी के अपने सफर को अगर आप यादगार बनाना चाहते हैं तो वहां पर स्कूबा डाइविंग करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। अगर आपको अंडरवाटर साइट्स अपनी ओर खींचती हैं तो आप गहरे नीले समुद्र में गोताखोरी कर सकते हैं। शहर में कई डाइविंग स्कूल हैं, जहां पर आप कम वक्त में डाइविंग करना सीख सकते हैं। यहां पर आपको डाइविंग गियर आसानी से किराए पर मिल जाएगा। 

कालियालय सर्फ स्कूल में सर्फिंग सीखना

पानी के ऊपर सर्फिंग करने का अपना एक अलग ही मजा है। अगर आप पांडिचेरी में हैं तो आपको एक बार सर्फिंग जरूर करनी चाहिए। इसके लिए आप कालियालय सर्फ स्कूल जा सकते हैं। यह पांडिचेरी से महज 10 किमी उत्तर में सेरेनिटी समुद्र तट पर है। यहां पर बिगनर्स से लेकर सर्फिंग का शौक रखने वाले जा सकते हैं। इस कालियालय सर्फ स्कूल में बेहद कम समय में सर्फिंग करना सिखाया जाता है। आप शुरूआती पांच दिन के कोर्स को  करने के बाद पांडिचेरी में सर्फिंग का मजा ले सकती हैं। हालांकि इस पांच दिन के कोर्स को करने के लिए आपको 4300 रूपए खर्च करने पड़ेंगे।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत