घुटने की स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए करें यह चार सिंपल एक्सरसाइज

By मिताली जैन | Oct 31, 2021

अक्सर बढ़ती उम्र में घुटने में दर्द होना बेहद कॉमन प्रॉब्लम है। इतना ही नहीं, कुछ लोग तो कम उम्र में भी घुटनों में दर्द की शिकायत करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप घुटने की स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए कुछ एक्सरसाइज का सहारा लें। भले ही आप एक बिगनर हों, लेकिन फिर भी ऐसी कई सिंपल एक्सरसाइज हैं, जो आपके घुटनों को लाभ पहुंचा सकती हैं। जी हां, हाल ही में सेलिब्रिटी फिटनेस एक्सपर्ट यास्मीन कराचीवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह अपनी फ्रेंड व फिजियोथेरेपिस्ट हिमाक्षी बसु से घुटनों के लिए कुछ एक्सरसाइजेज के बारे में टिप्स ले रही हैं। तो चलिए आज हम आपको इन एक्सरसाइजेस के बारे में बता रहे हैं- 

यह एक बेहद ही सिंपल एक्सरसाइज है। इसके लिए आप पहले एक कुर्सी पर बैठ जाएं। अब दोनों घुटनों के बीच कुशन रखें। पैरों को हल्का सा पीछे ले जाएं और हाथों को सामने की ओर रखें। अब आप इस अवस्था में उठ जाएं। आप इस एक्सरसाइज के दस रेप्स के दो सेट्स करें।

स्ट्रेगर्ड सिट टू स्टैंड

यह एक्सरसाइज भी कोई भी बिगनर कर सकता है। इसके लिए आप एक कुर्सी पर बैठ जाएं। इस दौरान एक पैर को हल्का सा पीछे रखें और दूसरे को थोड़ा आगे। अब दोनों हाथों को आगे रखते हुए हथेलियों को आपस में जोड़ें और फिर सीधे खड़े हो जाए। शुरूआत में, इस एक्सरसाइज के छह रेप्स के दो सेट्स करें। 

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पीकर देखें ये ड्रिंक्स, वजन होगा कम और स्किन भी बनेगी ग्लोइंग

वॉल सिट

इस एक्सरसाइज को दीवार के सहारे की मदद से किया जाता है। इसके लिए आप दीवार के सहारे खड़े हो जाएं। अब दोनों पैरों को थोड़ा आगे लेकर जाएं। अब पैरों को घुटनों से हल्का सा मोड़ें। इस समय आपकी कमर दीवार को ही टच करेगी। इस पोजिशन में अपनी क्षमतानुसार 10 से 30 सेकंड के लिए रूकें। उसके बाद आप इसे दोबारा दोहराएं।

वॉल सिट वॉक

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप पहले दीवार के सहारे खड़े हो जाए। अब दोनों पैरों को थोड़ा आगे लाकर घुटनों की मदद से मोड़ लें। इसके बाद, आप इसी पोजिशन में रूकें और फिर दोनों पैरों के पंजों की मदद से वॉक करें। याद रखें कि इस दौरान आपको चलना नहीं है, बल्कि एक ही जगह खड़े होकर वॉक करना है। आप इसके दस रेप्स के दो सेट्स कर सकते हैं।

मिताली जैन

View this post on Instagram

A post shared by Yasmin Karachiwala | Fitness (@yasminkarachiwala)

प्रमुख खबरें

West Asia Crisis: Crude Oil की कीमतों में आग से रुपया बेहाल, Dollar के मुकाबले 44 पैसे टूटा

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह