दिवाली पर घर सजाने के लिए बेहद आसान आईडियाज जानने के लिए पढ़ें यह लेख

By मिताली जैन | Nov 09, 2020

दिवाली पर डेकोरेशन का एक सबसे अच्छा तरीका है रंगोली बनाना। वैसे तो मार्केट में आपको बेहद ही कम दाम में चिपकने वाली रंगोली के स्टिकर्स मिल जाते हैं। लेकिन बाद में इन्हें जमीन से हटाना थोड़ा मुश्किल होता है।

बनाएं रंगोली

दिवाली पर डेकोरेशन का एक सबसे अच्छा तरीका है रंगोली बनाना। वैसे तो मार्केट में आपको बेहद ही कम दाम में चिपकने वाली रंगोली के स्टिकर्स मिल जाते हैं। लेकिन बाद में इन्हें जमीन से हटाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आप दिवाली के दिन फूलों या कलर्स की मदद से अपने हाथों से रंगोली बना सकती हैं। यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है और आपके घर की एंटेस को एक यूनिक और एलीगेंट लुक देती है।

बनाएं डेकोरेटिव आइटम्स

वैसे तो दिवाली के समय पर आपको बाजार में कई तरह की डेकोरेटिव आइटम्स बेहद आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप अपने घर के डेकोर को यूनिक बनाना चाहते हैं और पैसों की भी बचत करना चाहते हैं तो ऐसे में घर पर ही डेकोरेटिव आइटम्स तैयार कर सकते हैं। मसलन, आप घर पर कागज से कंदिल तैयार कर सकते हैं या फिर वॉल डेकोर आइटम बना सकते हैं या फिर घर के लिए बंदनवार व तोरण भी बनाया जा सकता है। इसके अलावा पुरानी बोतलों आदि से भी फूलदान आदि बनाया जा सकता है।

फेयरी लाइट का लें सहारा

दिवाली का त्योहार हो और सजावट में रोशनी का इस्तेमाल ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन अगर आप डेकोरेशन को थोड़ा यूनिक बनाना चाहते हैं तो सिंपल लाइटिंग की जगह फेयरी लाइट का इस्तेमाल करें। यह आपको कई तरह के शेप में मिल जाते हैं। इनकी खासियत यह होती है कि आप इन लाइट्स को दिवाली के बाद भी अपने होम डेकोर का हिस्सा बना सकते हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Maamla Legal Hai Season 2 Review: पटपड़गंज की अदालत में बदला त्यागी जी का रुतबा, पर क्या बरकरार है वही पुराना मज़ा?

बैरिकेड तोड़कर दिल्ली विधानसभा में अंदर घुस गई कार, स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता और फिर...Video वायरल

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें