ऑयली स्किन के लिए बेहद काम के हैं यह होममेड स्क्रब

By मिताली जैन | May 13, 2019

गर्मी का मौसम शुरू होते ही ऑयली स्किन पर चिपचिपापन, गंदगी व संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरत होती है कि ऑयली स्किन की अतिरिक्त देखभाल की जाए। अमूमन देखने में आता है कि ऑयली स्किन के लोग अतिरिक्त ऑयल को दूर करने के लिए फेसवॉश का तो प्रयोग करते हैं, लेकिन स्किन को एक्सफोलिएट करने की तरफ उनका ध्यान ही नहीं जाता। जिससे त्वचा की भीतर से सफाई ही नहीं हो पाती। तो चलिए आज हम आपको ऑयली स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए कुछ केमिकल रहित होममेड स्क्रब के बारे में बता रहे हैं−

खीरा स्क्रब

तपती धूप में खीरा तन मन को ठंडक पहुंचाता है। ऐसे में आप इसकी मदद से स्किन को एक्सफोलिएट करें। इसके लिए पहले खीरा लेकर उसे कद्दूकस करें। अब अपनी स्किन को पहले वॉश करें। अब कद्दूकस किए हुए खीरे को अपनी स्किन पर लगाकर चार से पांच मिनट तक मसाज करें। अंत में ठंडे पानी से चेहरा धोएं। आप सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


कॉफी स्क्रब

कॉफी एक बेहतरीन स्क्रब मानी जाती है। यह स्किन में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे स्किन पर गजब का ग्लो आता है। इसकी मदद से स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए पहले एक टेबलस्पून कॉफी ग्राउंड्स लेकर उसमें एक चम्मच दही मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर करीबन एक−दो मिनट के लिए हल्के हाथों से स्क्रब करें। इसे करीबन पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से स्किन को साफ करें। वैसे आप चाहें तो दही के स्थान पर शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं।

ओटमील स्क्रब

ओटमील की मदद से स्क्रब बनाने के लिए एक टेबलस्पून ओटमील लेकर उसमें एक टेबलस्पून दही व एक टेबलस्पून शहद मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। अब अपने हाथों को गीला करें और हल्के हाथों से स्किन को सर्कुलर मोशन में स्क्रब करना शुरू करें। करीबन दो से तीन मिनट तक ऐसा करें और उसके बाद ठंडे पानी से चेहरा वॉश करें। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी की चिलचिलाती धूप से महिलाएं ऐसे रखें बालों का ख्याल

कीवी स्क्रब

ऑयली स्किन के लिए कीवी का प्रयोग काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए एक कीवी को मैश करके उसमें दो चम्मच चीनी व दो से तीन बूंदे ऑलिव ऑयल की मिक्स करें। अब इसे स्किन पर लगाकर दो से तीन मिनट के लिए स्क्रब करें। अब स्किन को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से स्किन साफ करें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प

Baghpat के Vijay Kumar Sharma ने 27 साल के संघर्ष के बाद 59 की उम्र में हासिल की शिक्षक की नौकरी