नेल पेंट से जुड़े इन हैक्स की मदद से करें अपने नाखूनों का कायाकल्प

By मिताली जैन | Sep 04, 2021

वो जमाने लद गए, जब महिलाएं केवल अपनी स्किन का ही ख्याल रखती थीं। आज के समय में महिलाएं अपनी बॉडी के हर हिस्से को पैम्पर करती हैं, फिर चाहे बात नाखूनों ही क्यों ना हो। अमूमन महिलाएं अपने नेल्स पर तरह−तरह के पेंट अप्लाई करके उससे अपने नाखूनों की खूबसूरती को एन्हॉन्स करती हैं। हालांकि, कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें नेल आर्ट करना नहीं आता या फिर वह चाहकर भी नेल पेंट को एक यूनिक लुक नहीं दे पातीं। ऐसे में आपको कुछ हैक्स की मदद लेनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं कुछ मजेदार नेल पेंट हैक्स के बारे में−

नेल पेंट लगाते समय सबसे बुरा लगता है कि उसके सूखने के लिए आपको काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और अगर इस बीच कुछ काम किया जाए तो नेल पेंट का लुक बिगड़ जाता है। इसलिए, नेल पेंट को जल्दी सुखाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप नेल पेंट लगाने के बाद अपने नेल्स को ठंडे पानी में डुबोएं और कुछ सेकंड के लिए इंतजार करें। बस आपके नेल्स सेट हो गए हैं।

टेप का हैक

अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें नेल आर्ट करना नहीं आता है, लेकिन फिर भी आप अपने नेल्स को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप टेप की मदद लें। इसके लिए आप टेप को अपने नेल्स पर डिफरेंट शेप में लगाएं। इसके बाद आप नेल पेंट अप्लाई करें। इसके बाद, नेल पेंट को सूखने दें और टेप हटा दें। आपको एक डिफरेंट नेल आर्ट डिजाइन मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: फलों के छिलकों की मदद से निखारें अपना सौंदर्य

आईशैडो हैक

अगर आपके पास जो नेल पेंट हैं, आप उन्हें लगाकर बोर हो गई हैं और अब अपने नेल्स पर एक डिफरेंट नेलपेंट लगाना चाहती हैं तो यह आईशैडो हैक आपके काम आएगा। इसके लिए, आप पहले एक चम्मच या ढक्कन में आईशैडो पाउडर लें और उसमें क्लीयर नेल पॉलिश लगाएं। अब इन्हें इयरबड की मदद से मिक्स करें। इससे आपको एक न्यू नेलपेंट कलर मिलेगा। अंत में आप इन्हें अपने नेल्स पर अप्लाई करें।

फैन ब्रश हैक

अगर आप अपने नेल्स को बेहद कलरफुल बनाना चाहती हैं तो यह फैन ब्रश हैक आपके काम आएगा। इसके लिए आप नेल्स पर कोई भी हल्का लाइट बेस शेड लगाएं। इसके बाद आप एक पुराना फैन ब्रश लें और उस पर अलग−अलग कलर के नेल पेंट की बूंदे डालें। इसे आप अपने नेल्स पर अप्लाई करें ताकि नेल्स पर आपको एक स्टाइप लुक मिल सके।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा