सेहत के साथी होते हैं यह बीज, डाइट में जरूर करें शामिल

By मिताली जैन | Jul 24, 2021

एक बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम सभी कई तरह के फल व सब्जियों का सेवन करते हैं। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि हम उनके बीजों को ऐसे ही बाहर फेंक देते हैं, जबकि फल व सब्जी की तरह वह बीज भी आपको बेहद लाभ पहुंचाते हैं। कुछ बीज तो ऐसे होते हैं, जो आपकी सेहत को फल−सब्जी से अधिक लाभ पहुंचाते हैं। ऐसे में अगर आप इन बीज को फेंक देते हैं तो आपको अपनी सेहत के साथ समझौता करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अच्छी हेल्थ के लिए डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए−

सूरजमुखी के बीज में हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसके सेवन से आपको प्रोटीन, फाइबर, फाइटोकेमिकल्स, सेलेनियम, तांबा और मैग्नीशियम और विटामिन ई आदि भी मिलता है। अगर आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं तो इससे आपकी बॉडी के हर पार्ट को किसी ना किसी रूप में लाभ मिलता है। आप इसे सलाद से लेकर सब्जी आदि में शामिल कर सकती हैं। 

तिल के बीज

डायटीशिन बताते हैं कि तिल में करीबन 20 प्रतिशत तक प्रोटीन और बहुत सारा फाइबर होता है। वे अमीनो एसिड टि्रप्टोफैन और मेथियोनीन में समृद्ध हैं। यह लिनोलिक और ओलिक एसिड से भरपूर होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है और हद्य का ख्याल भी रखा जा सकता है।

अलसी के बीज

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अलसी के बीज में ओमेगा−3 फैटी एसिड और फाइबर आदि प्रचुर मात्रा में होता है। इतना ही नहीं, अलसी के बीज लिग्नान नामक यौगिकों का सबसे समृद्ध स्रोत हैं, जो शरीर में एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं। वे कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि अलसी के बीज कैंसर के खतरे को भी कम कर सकते हैं। आप उन्हें भून कर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या है गिलोय के फायदे और नुकसान, जानिए यहां

चिया सीड्स

जब हेल्दी सीड्स की बात होती है तो इसमें चिया सीड्स का नाम जरूर लिया जाता है। इन बीजों में ओमेगा−3 फैट के साथ−साथ फाइबर की मात्रा भी होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि चिया बीज खाने से भूख को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, साथ ही रक्त शर्करा का स्तर भी कम हो सकता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। उन्हें भिगोकर या सलाद के हिस्से के रूप में खाने की सलाह दी जाती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ISRO ने GSLV रॉकेट से NVS-03 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा, NavIC को मिलेगी मजबूती