इस जगह है गणेश जी की सबसे ऊंची प्रतिमा, दुनियाभर से दर्शन के लिए आते हैं लोग

By प्रिया मिश्रा | Nov 03, 2021

भारत में भगवान गणेश को समर्पित कई मंदिर हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में गणेश जी को अलग-अलग रूप में पूजा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणेश जी की सबसे ऊंची मूर्ति भारत में नहीं बल्कि विदेश में है। जी हां, भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा थाईलैंड में है। आइए जानते हैं दुनिया में गणेश जी की सांसे ऊंची मूर्ति के बारे में-

इस मूर्ति में गणेश जी के सिर पर कमल का फूल और उसके बीच में ओम बनाया गया है। मूर्ति में गणेश जी के हाथों में चार पवित्र स्थलों को दिखाया गया है जिसमें कटहल, आम, गन्ना और केला शामिल हैं। इन सभी फलों को थाईलैंड में पवित्र कार्य में इस्तेमाल किया जाता है। गणेश जी के पेट पर एक सांप लपेटा हुआ है और सूंड में एक लड्डू है। मूर्ति में गणेश जी के पैरों में चूहा बैठा हुआ देखा जा सकता है। उनके हाथों में ब्रेसलेट और पैरों में आभूषण है। थाईलैंड में गणेश जी की पूजा भाग्य और सफलता के देवता के रूप में की जाती है।

इसे भी पढ़ें: नवंबर के दौरान भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें, उन्हें एक्स्प्लोर करें

इसके अलावा थाईलैंड के फ्रांग अकात मंदिर में गणेश जी की 49 मीटर ऊंची प्रतिमा है। इस मूर्ति में गणेश जी को बैठा हुआ दिखाया गया है। वहीं थाईलैंड के समन वत्ता नरम मंदिर में  गणेश जी की 16 मीटर ऊंची प्रतिमा है। देश-विदेश से पर्यटक यहां गणेश जी की मूर्ति को देखने के लिए पहुंचते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

QUAD खत्‍म नहीं हो रहा, दिल्‍ली में होगी चीन विरोधी महा गठबंधन की बड़ी बैठक, इस वर्ष का एजेंडा क्या है?

Rupee को मिली बड़ी राहत, RBI के Intervention के बाद Dollar के मुकाबले 96 के नीचे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की क्षेत्रवासियों से ईंधन बचाने की दिशा में आत्मीय अपील

West Bengal में Suvendu Adhikari का बड़ा एक्शन, बांग्लादेशी घुसपैठिए अब Court नहीं, सीधे BSF के हवाले।