Prashna Kundali: प्रश्न कुंडली से जानें कब होगी आपकी शादी, भविष्य के बारे में भी ले सकते हैं जानकारी

By अनन्या मिश्रा | Jun 10, 2023

हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का काफी अहम रोल होता है। ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति अपने कई प्रश्नों के जवाब जान सकता है। भविष्य आदि देखने में कुंडली की अहम भूमिका होती है। लेकिन जब किसी के पास कुंडली न हो तो प्रश्न कुंडली के द्वारा चीजों के बारे में पता लगाया जा सकता है। बता दें कि जब आप कोई सवाल करते हैं तो उस समय की कुंडली को ही प्रश्न कुंडली कहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Budh Gochar 2023: 7 जून से इन 4 राशियों की होगी ऐश, बुध पैसों के साथ कॅरियर में देंगे तरक्की

कैसे जानें कब होगा विवाह

अगर यह प्रश्न कोई लड़का करता है तो प्रश्न कुंडली के जरिए यह देखा जाता है कि कौन सा ग्रह कहां पर स्थित है। ऐसे में अगर शनि सम भाव यानी कि दूसरे,चौथे, छठे, आठवें, दशवें और बारहवें भाव में विराजमान होता है तो लड़के के विवाह के योग जल्दी बनते हैं। 

वहीं अगर यह सवाल किसी लड़की द्वारा पूछा गया हो तो जब शनि विषम भाव में विराजमान होते हैं, तो कहा जाता है कि लड़की का जल्द ही विवाह होगा। 

प्रश्न कुंडली में यदि सप्तम भाव का स्वामी शुभ स्थान में बैठा है या किसी उच्च ग्रह के साथ विराजमान हो तो ऐसे लोगों को शादी के बाद समृद्धि मिलती है। 

यदि प्रश्न कुंडली के तीसरे, पांचवे, सातवें और ग्यारहवें भाव में चंद्रमा विराजमान होता है और उस पर गुरु ग्रह की दृष्टि पड़ती है। तो ऐसे जातक का शीघ्र विवाह होता है। 

बुध, गुरु, शुक्र और चन्द्रमा को शुभ ग्रह माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की प्रश्न कुंडली में यह ग्रह शुभ होकर भावों में बलवान स्थिति में होते हैं, तो ऐसे जातक का विवाह बिना किसी विघ्न, बाधा के पूरा होता है।

सूर्य, शनि, मंगल, राहु और केतु अशुभ ग्रह होते हैं। जब किसी जातक की प्रश्न कुंडली में इन ग्रहों का संबंध लग्नेश, पंचमेश या सप्तमेश से होता है। तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में देरी होती है।

जब प्रश्न कुंडली में सप्तम भाव का स्वामी और शुक्र दोनों में कई एक ग्रह तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में विराजमान होता है। ऐसे व्यक्ति को विवाह के बाद धन आदि के साथ तरक्की मिलती है। 

यदि अष्टम भाव का स्वामी सप्तम भाव के स्वामी के साथ विराजमान हो या उस पर दृष्टि डाल रहा हो। तो ऐसे व्यक्ति को उसके मन का जीवनसाथी नहीं मिलता है। वहीं अगर ऐसे में प्रेम विवाह की स्थिति हो तो विवाह से सीधे मना कर देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब