45 प्लस महिलाएं रवीना टंडन की तरह कर सकती हैं खुद को स्टाइल

By मिताली जैन | Nov 28, 2021

जब महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती हैं, तो वह अपने स्टाइल को लेकर बहुत अधिक कॉन्शियस हो जाती हैं। दरअसल, उन्हें हमेशा यही लगता है कि कहीं मॉडर्न आउटफिट उन पर अच्छा ना लगे और लोगों के बीच वह हंसी का पात्र ना बन जाएं। हालांकि, ऐसा नहीं है। अगर आप चाहें तो इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। बस जरूरी है कि आप इसे सही तरह से कैरी करें। रवीना टंडन भी एक ऐसी ही सेलेब्स हैं, जो अपने आउटफिट व लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंटल होने से नहीं चूकतीं।  लेकिन वह हर आउटफिट को बेहद बैलेंस तरीके से कैरी करती हैं, जिसके कारण उनका हर लुक काफी अच्छा लगता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको रवीना टंडन के कुछ आउटफिट्स व लुक्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं-

 

 

रवीना टंडन का यह एथनिक लुक किसी भी फंक्शन या त्योहार पर बेहद आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस लुक में रवीना ने लाइट पिस्ता ग्रीन का लहंगा पहना है, जिस पर बेहद ही खूबसूरत एंब्रायडरी की गई है। वहीं, दुपट्टे को उन्होंने वन शोल्डर ड्रेप लुक दिया है। अपने लुक को एक्सेसराइज करने के लिए रवीना ने चोकर, कड़े और इयररिंग्स कैरी किए है। लाइट मेकअप और नीट बन उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है।

येलो मैक्सी ड्रेस

 

 

अगर आप दोस्तों के साथ बाहर जा रही हैं या फिर डे टाइम में आउटिंग का मन बनाया है और आप कुछ कंफर्टेबल व स्टाइलिश आउटफिट पहनना चाहती हैं तो ऐसे में आप रवीना के इस येलो मैक्सी ड्रेस लुक से आइडिया लें। इस लुक में रवीना ने मस्टर्ड येलो कलर की मैक्सी ड्रेस को कैरी किया है, जिस पर सटल प्रिंट लुक है। वहीं इसे एक स्टाइलिश टच देने के लिए फं्रट स्लिट व स्लीव्स को रफल्स लुक दिया गया है और मैचिंग बेल्ट मैक्सी ड्रेस को कॉम्पलीमेंट कर रही है। रवीना ने इस आउटफिट के साथ हूप्स इयररिंग्स और वेव्स पोनीटेल लुक क्रिएट किया है, जो उन पर काफी अच्छा लग रहा है।

इसे भी पढ़ें: वेडिंग सीजन में खुद को स्टाइल करने के लिए समांथा रूथ प्रभु के इन लुक्स से लें आइडियाज

रेड काफ्तान आउटफिट

 

 

रवीना टंडन का यह रेड काफ्तान आउटफिट डे टाइम और इवनिंग टाइम दोनों के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में रवीना ने डिजाइनर रितु कुमार द्वारा डिजाइन किए गए इस मॉडर्न स्टाइल काफ्तान आउटफिट को कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंनें हील्स और लाइट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects