अपनी उम्र के हिसाब से जानिए आपके लिए कितने घंटे की नींद है जरुरी

By प्रिया मिश्रा | Sep 17, 2021

सोना हमारे लिए कितना जरुरी है यह तो आप जानते ही होंगे। दिनभर की भागदौड़ और थकान के बाद जब हम सोते हैं तो हमारे दिमाग में कई तरह के केमिकल रिएक्शन होते हैं जिससे हमारे शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद मिलती है। अगर हम कम सोएं या हमारी नींद पूरी ना हो तो इससे हमें थकान महसूस होने लगती है। यदि हम अपनी जरूत के हिसाब से कम सोएं तो इससे हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हर व्यक्ति के लिए कितने घंटे की नींद पर्याप्त है यह उसकी उम्र पर निर्भर करता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए इतने घंटे की नींद जरुरी है- 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 4 से 11 महीने के शिशुओं को 12 से 15 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन कम से कम 10 घंटे भी नींद उनके लिए पर्याप्त है। 

1 से 2 साल के बच्चों के बारे में डॉक्टर बताते हैं कि उनके लिए कम से कम 11 से 14 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है। लेकिन 9 से 16 घंटे तक की नींद भी उनके लिए पर्याप्त है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक 3 से 5 साल के बच्चों के लिए 10 से 13 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है। इस आयु वर्ग के बच्चों को 8 घंटे से कम और 14 घंटे से ज्यादा की नींद नहीं लेनी चाहिए। 

6 से 13 साल के बच्चों के लिए डॉक्टर 9 से 11 घंटे नींद लेने की सलाह देते हैं। इनके लिए 7 घंटे से कम और 11 घंटे से ज्यादा की नींद सही नहीं मानी जाती।

इसे भी पढ़ें: गर्भपात के बाद महिलाओं को होती हैं ये दिक्क्तें, इनके बारे में जानना है जरुरी

डॉक्टर्स के मुताबिक, किशोरावस्था यानि 14 से 17 साल की उम्र में बच्चों को 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन 7 से 11 घंटे तक की नींद भी उनके लिए पर्याप्त है। 

18 से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए 7 से 9 घंटों की नींद जरुरी मानी जाती है। लेकिन 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नींद उनके लिए नुकसानदेह मानी जाती है। 26 से 64 आयु वर्ग के लोगों के लिए भी यही मानक रखा गया है। 

65 साल से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी गई है। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी

Stray Dogs की अंधाधुंध हत्या का डर, Supreme Court के आदेश पर NGO ने उठाए गंभीर सवाल

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान