Instagram का Reels फीचर कैसे दे रहा है Tik-Tok को टक्कर जानिए?

By शुभव यादव | Aug 14, 2020

इन दिनों इंस्टाग्राम का एक खास फीचर काफी चर्चा में है, दरअसल फेसबुक द्वारा मालिकाना हक वाला इंस्टाग्राम अपने Reels फीचर के लिए चर्चा का विषय लगातार बना हुआ है। भारत में इंस्टाग्राम के करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं, जो लगातार इंस्टाग्राम का उपयोग करते हैं और अपने फोटो और वीडियो अपलोड करते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन शॉपिंग एप्स से इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदते वक्त रखें खास बातों का ध्यान

लेकिन शॉर्ट वीडियो के लिए कोई अलग फीचर इंस्टाग्राम में अभी तक मौजूद नहीं था। भारत के करोड़ों यूजर्स के बीच टिक-टॉक जैसा शार्ट वीडियो ऐप काफी मशहूर था लेकिन भारत और चीन के बीच विवाद के कारण से भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाया जिसमें टिक-टॉक भी शामिल था, जिससे टिक-टॉक इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स काफी हताश व परेशान हो गए। 

आपको बता दें कि टिक टॉक इस्तेमाल करने वाले कुछ ऐसे लोग भी थे, जो अच्छी खासी कमाई भी टिक-टॉक के माध्यम से कर रहे थे। जिन लोगों ने टिक-टॉक का खासा इस्तेमाल किया था, उन्हें अब टिक-टॉक के बदले किसी अन्य शार्ट वीडियो ऐप की तलाश थी, ये तलाश इंस्टाग्राम के रील्स फीचर के लॉन्च होने के बाद खत्म होती नजर आ रही है। 

इंस्टाग्राम के रील्स फीचर को टिक-टॉक की तरह कैसे इस्तेमाल करें

8 जुलाई से इंस्टाग्राम ने अपने रील्स फीचर को लॉन्च कर दिया जिसे इस्तेमाल करने के लिए आपको यह किसी भी इंस्टाग्राम यूजर्स को लॉग इन करने के बाद कैमरा ओपन करने पर रील्स का ऑप्शन मिलेगा जिसे क्लिक करने पर आप 15 सेकंड का शॉर्ट वीडियो भी बना पायेंगे।

इसे भी पढ़ें: घर बैठे कंप्यूटर करें फॉर्मेट, बनाएं बूटेबल यूएसबी ड्राइव

रील्स फीचर को क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर कुछ एडिटिंग टूल नजर आएंगे इसमें ए आर इफ़ेक्ट, टाइमर, काउंडाउन, ऑडियो और स्पीड जैसे फीचर भी मिलेंगे। यदि कोई यूजर अपने शार्ट वीडियो के साथ किसी भी प्रकार का म्यूजिक यह साउंड ऐड करना चाहेगा उसके लिए इंस्टाग्राम म्यूजिक लाइब्रेरी में जाकर या फोन लाइब्रेरी से भी किसी भी तरह की ऑडियो फाइल या गाना सेलेक्ट किया जा सकेगा।

वीडियो की स्पीड को स्लो करने का विकल्प भी यूजर्स को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स से वर्क फ्रॉम होम में बढ़ाएं वाई-फाई स्पीड

टिक-टॉक बंद होने के बाद कुछ शॉर्ट वीडियो ऐप भारत में मशहूर हुए

जब तक भारत में टिक-टॉक बैन नहीं हुआ था तब तक किसी भी तरह के अन्य शॉर्ट वीडियो ऐप ज्यादा मशहूर नहीं थे। लेकिन टिक टॉक के बैन होते ही भारतीय निर्माताओं ने कुछ ऐसे शार्ट वीडियो ऐप विकसित किए जो अब भारती उपयोगकर्ताओं के बीच मशहूर हो रहे हैं जिनमें Mitron, Chingari, Lit-Lot जैसे ऐप्स शामिल हैं।

- शुभव यादव

प्रमुख खबरें

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav